spot_img
spot_img
spot_img

चौपारण में आक्रोश रैली, इल्जाम लगा बिना पैसे लिये हिलते-डूलते तक नहीं सरकारी बाबू… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण में लोगों को गुस्सा आज सड़कों पर दिखा। जिला मुख्यालय से लेकर प्रखंड स्तर तक में घूसखोरी और मनमानी से दुखी और गुस्साये लोगों ने आक्रोश रैली निकाली। भाजपा के बैनर तले जुटे लोगों ने मुख्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन भी दिया। रैली और जुलूस मुख्यालय के बाहर सभा में बदल गई। पूर्व MLA मनोज कुमार यादव ने कहा कि पूरे राज्य में लूट-खसोट मची है। शासन-प्रशासन और स्थानीय कांग्रेसी नेता केवल वसूली में लगे हुये हैं। हालत ऐसी हो गई है कि बिना पैसे दिये कोई काम नहीं होता। सरकार की छवि बदनाम हो रही है। गरीब का पेट काट बड़े लोगों को दिया जा रहा है। भाजपा जनता की भला के लिये आर-पार की लड़ाई लड़ेगी। जनता की आवाज को बुलंद किया जायेगा। बाप-बेटे की हरकत से जनता अलग परेशान है। भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि सरकार के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन जारी रहेगा। विधायक बाप बेटे की जोडी अलग से शोषण कर रही है। अब जनता जागरूक हो गई है। सभा की अध्यक्षता राजेश सहाय और संचालन सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साहु ने किया। धरना- प्रदर्शन में मनोज कुमार यादव, अशोक यादव, सुनील साहु, राजेश सहाय, रमेश ठाकुर,गणेश यादव, रामस्वरूप पासवान, प्रमुख पूर्णिमा देवी, जिप सदस्य राकेश रंजन, जिप सदस्य आरती कौशल, मंडल अध्यक्ष सुरेश साव, सांसद प्रतिनिधि अर्जुन साहु, राजेन्द्र चंद्रवंशी, सीताराम साहु,सुखदेव पासवान, मुखिया संघ अध्यक्ष बीरेंद्र रजक, प्रतिनिधि राजदेव यादव,मुखिया अर्जुन सिंह, मुखिया कृष्णा रविदास, बिनोद सिंह, मोहन साव, मुखिया अर्चना हेमरोम, बासुदेव साव, संजय राणा, देवल यादव,अशोक यादव, फैजान अजमेरी, मो अतहर, मुखिया गंदौरी दांगी, रंजन सिंह, उपेंद्र प्रजापति, सियाराम सिंह, सतेंद्र सिंह, सुनील सिंह, प्रवक्ता मुनेश्वर गुप्ता, मुखिया संतोष सिंह, आदित्य चौरसिया, राजेश रवानी, सुनील शेखर समेत बडी संख्या में लोग मौजूद थे।

कांग्रेस छोड़ नकुल भाजपा में हुए शामिल

वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस के बच्छई पंचायत अध्यक्ष नकुल रजक पार्टी छोड़ आज भाजपा में शामिल हो गये। पूर्व MLA मनोज कुमार यादव ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया। भाजपा का दामन थाम नकुल रजक ने कहा कि देश की सबसे बड़ी पार्टी का सिपाही बन गर्व महसूस कर रहे हैं। पार्टी को मजबूत बनाने की दिशा में वो काम करेंगे।

इसे भी पढ़ें : बालू घाट चालू, 700 रुपये में 1 हजार घन फुट कोई भी ले जा सकता है… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :जवान बिटिया को हो रही थी खून की उल्टी, तांत्रिक ने तबाह कर दी जिंदगी… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :जेल से रिहा हुए संजय राउत, बोले-हमें न्याय मिला, हम झुकेंगे नहीं

इसे भी पढ़ें :उसे खरोंच तक नहीं आई, पीछे बैठा शख्स चल बसा… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :इसमें मासूम आदया का क्या कसूर था, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें :मां के कपड़े पहनकर वीडियो बना रहा था नाबालिग, फिर देखें आगे क्या हुआ

इसे भी पढ़ें :रेलवे ट्रैक पार कर रही थी महिला… फिर क्या हुआ देखें

इसे भी पढ़ें :आज 95 साल के हो गए लाल कृष्ण आडवाणी, पीएम मोदी और राजनाथ सिंह ने घर जा कर दी बधाई

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...

राष्ट्रवाद के पुरोधा को नमन, तमाड़ में भाजपाईयों ने मनाया ब’लिदान दिवस…

Ranchi : भारतीय जनता पार्टी तमाड़ मंडल के कार्यकर्ताओं...