Ranchi : रांची में सिरमटोली फ्लाईओवर रैंप निर्माण बनाने का काम फिर से शुरू होते ही आदिवासी संगठनों का गुस्सा उबाल पर आ गया। गोलबंद हुये आदिवासी संगठनों से जुड़े लोग सड़कों पर उतर आये और CM हेमंत सोरेन का पुतला फूंका। रांची में जयपाल सिंह स्टेडियम से आक्रोश मार्च में आदिवासी समाज के लोग नारेबाजी करते हुये अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचे। पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने से रोका, जिसके बाद प्रदर्शनकारियों ने CM के खिलाफ नारेबाजी की और उनका पुतला फूंका। आदिवासी नेताओं का इल्जाम है कि मुख्यमंत्री ने उनके धार्मिक आस्था के स्थल से छेड़छाड़ की है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि फ्लाईओवर रैंप का काम बंद नहीं हुआ, तो आंदोलन और तेज किया जायेगा।
अल्बर्ट एक्का चौक और सिरमटोली रैंप निर्माण स्थल पर सुरक्षा बलों की कड़ी तैनाती की गई थी। आदिवासी समुदाय का कहना है कि रैंप का निर्माण उनके धार्मिक स्थल केंद्रीय सरना स्थल के मुख्य द्वार के सामने हो रहा है, जिससे उनकी धार्मिक क्रियाओं में बाधा आयेगी, खासकर सरहुल के दिन। आक्रोश मार्च में भाजपा की आरती कुजूर, गंगोत्री कुजूर, कांग्रेस नेता गीताश्री उरांव सहित कई नेता शामिल हुये।
इसे भी पढ़ें :रिम्स निदेशक को हटाने के फैसले पर HC की रोक, सरकार को नोटिस
इसे भी पढ़ें :सरकार ने इन 16 यूट्यूब चैनल्स को किया बैन, BBC को नोटिस… चेक करें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :एक दिल दहला देने वाली सच्चाई…
इसे भी पढ़ें :कब्र से ला’श की चोरी, सनसनी…
इसे भी पढ़ें :झारखंड से बिहार जाती है नकली शराब, ऐसे खुला राज…






