spot_img

नहीं माने परिजन तो प्रेमी युगल ने लिया ये फैसला…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

ROHTAS : बिहार में रोहतास जिले के डेहरी स्थित महिला थाना शुक्रवार को विवाह स्थल के रूप में बदल गया।  महिला थानाध्यक्ष की देखरेख में मंत्रोच्चारण की गूंज के बीच प्रेमी-प्रेमिका ने एक-दूसरे को वरमाला पहनाया। इसके बाद प्रेमी ने प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरा और दोनों एक-दूसरे के हो गए।

Read more: अधिकारी का घर देख सन्नट रह गयी छापेमारी टीम…

कई सालों से था प्रेम संबंध

महिला थानाध्यक्ष माधुरी कुमारी ने बताया कि टंड़वा गांव के प्रेमी अभयकांत और पडुहार गांव की प्रेमिका प्रियंका के बीच कई सालों से प्रेम संबंध था। लड़के और लड़की के घर वाले शादी के पक्ष में नहीं थे। इसके बाद खुद लड़की ने इसकी शिकायत महिला थाने में दर्ज कराई। महिला थानाध्यक्ष ने लड़की की शिकायत पर लड़के को थाने बुलाया, जहां लड़के ने अपनी तरफ से शादी की सहमति जताई।

Read more: सवर्णों को 10% आरक्षण मामले में झारखंड हाइकोर्ट में सुनवाई पूरी

लड़के ने थाने में जताई शादी करने पर सहमित

दोनों की शादी की सहमति के बाद तत्काल थाना परिसर में ही शुक्रवार को शादी कराने का निर्णय लिया गया। इसके बाद हिंदू रीति-रिवाज के मुताबिक दोनों की विधिवत शादी कराई गई। लड़का और लड़की दोनों के पक्ष से दोनों के भाई शादी में शामिल हुए।

Read more: विकास कार्यों में जन सहभागिता जरूरी : CM

आनन-फानन में निर्णय, फिर जुटाया गया सामान

बताया जाता है कि जब लड़के को थाने बुलाया गया तो उसने शादी के लिए सहमति जता दी। इसके बाद थाना परिसर में ही शादी कराने का निर्णय लिया गया। आनन-फानन में शादी का सामान जुटाया गया और पंडित जी को बुलाया गया। इस दौरन थाना परिसर में महिला थानाध्यक्ष के अलावा कुछ लोग और महिला सिपाही भी मौजूद थीं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...

गर्वनर संग CM की हाई लेवल मीटिंग, शिक्षकों का होगा ट्रांसफर…

Patna : बिहार की उच्च शिक्षा व्यवस्था में बड़े...

केतन ह’त्याकांड में चौंकाने वाले खुलासे, SIT बनी…

Kohramlive : महाराष्ट्र के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड में...