Palamu : पलामू में एक बाइक सवार युवक की सोमवार की दोपहर सड़क हादसे में जान चली गई। हादसे के दौरान 2 लोग घायल हो गए। घटना मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहम्मदगंज-जपला मुख्य पथ में भोला मोड़ के समीप हुई। बताया जा रहा है कि पिकअप वैन को ओवरटेक करने के दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई। वैन पर लोहे के रॉड लदे थे। रॉड बाइक चालक के शरीर में घुस गया। इस कारण घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई। मरने वाले की पहचान सोनू शर्मा के रूप में की गई है। दुर्घटना में नरेश शर्मा व जमुना देवी घायल हुए है।
अस्पताल भेजे गए घायल
घटना की जानकारी प्राप्त होते ही थाना प्रभारी मनोज कुमार व ASI अजय केरकेट्टा मौके पर पहुंचे। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। मृतक व दोनों घायल गढ़वा जिला के कांडी थानक्षेत्र के सरकोनी गांव के रहने वाले हैं। तीनों बाइक पर सवार होकर सरकोनी से मोहम्मदगंज की ओर आ रहे थे। इसी दौरान पिकअप वैन की चपेट में आ गए।
इसे भी पढ़ें :यूरिन देने लगता है ये बड़ा संकेत, आपकी किडनी कब हो रही हैं फेल
इसे भी पढ़ें :पोते की छट्ठी में दादा ने किया ऐसा कि पहुंच गये हवालात, देखें
इसे भी पढ़ें :ऐसे बाप-भाई से आती है घिन, उस दिन को कोस रही मां
इसे भी पढ़ें :कल खाक छानती रह गई NDRF, आज खुद निकली लाश, परिजन बोले…
इसे भी पढ़ें :रांची सेंट्रल जेल में रेड, जानिये क्या हुआ…
इसे भी पढ़ें :कल 3 घंटे तक बंद रहेगी Bank की ये सेवाएं, जानिए कब से कब तक…
इसे भी पढ़ें : पूर्व सीएम के आवास के पास ताबड़तोड़ फायरिंग, टपका शूटर, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : बुलेट रानी को उम्रकैद, पति का खू’न कर रख दिया था फ्रिज में…
इसे भी पढ़ें : झारखंड कांग्रेस को एक और झटका, गीताश्री उरांव ने छोड़ी पार्टी, पढें लेटर हू-ब-हू…








