Ranchi : उग्रवादियों के जमा होने की खबर पर एक्टिव मोड में आई पुलिस ने एक अफीम तस्कर को पकड़ा है। गिरफ्तार तस्कर सूर्यकांत मुंडा के पास से एक किलो अफीम मिला। वह राजधानी रांची के नामकुम थाना क्षेत्र के डुडुरदाग गांव का रहनेवाला है।
दरअसल, रांची पुलिस कप्तान कौशल किशोर को रांची खूंटी रोड पर कुछ संदेही लोगों की घूमने की खबर मिली। वह इलाका उग्रवाद प्रभावित है। पुलिस को अंदेशा हुआ कि कहीं उग्रवादियों का मूवमेंट तो नहीं। एक स्पेशल टीम बनाई गई। गठित टीम कुररीडीह गांव के पास पहुंची तो बाइक सवार एक शख्स भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से एक किलो अफीम मिला। गिरफ्तार सूर्यकांत ने पुलिस को दिये अपने इकबालिया बयान में अफीम तस्करों के बारे में बहुत कुछ बताया है। उसने कई राज भी उगले हैं।
इसे भी पढ़ें : सरकारी अस्पताल में एक्टिव दलाल बांटते हैं मौत… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : ऐ बप्पा, पूरा थाना ही नकली, फर्जी महिला दारोगा तो कमाल की… देखें
इसे भी पढ़ें : बिना नोयडा और कोलकाता गये धरा था बंगाली और शर्मा को, IPS अमिताभ चौधरी ने DIG से ले ली थी अदावत
इसे भी पढ़ें : गोबर उठाने को लेकर हुआ पति से झगड़ा, फिर डेढ़ साल के मासूम के साथ जो किया… देखें
इसे भी पढ़ें : पुलिस बन घर में घुसे, जवान बेटी का कर डाला यह हाल, देखें…
इसे भी पढ़ें : गुरूर है उन दुल्हन पर जो वचन लेती है, झुकने ना देना कभी तिरंगे को… देखें वीडियो






