spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

और सात का हुआ खात्मा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : आंध्र प्रदेश एजेंसी के मारेडुमिली वन क्षेत्र में बुधवार तड़के सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच जोरदार मुठभेड़ हुई, जिसमें तीन महिलाओं समेत सात माओवादी मारे गये। जानकारी के मुताबिक सभी नक्सली छत्तीसगढ़ से आये थे और इनमें संगठन का टॉप लीडर देवजी भी हो सकता है। शवों को रामपचोदवरम अस्पताल भेजा गया है, सर्च ऑपरेशन जारी था। एपी इंटेलिजेंस के DG महेश चंद्र लड्डा ने मुठभेड़ की पुष्टि करते हुये बताया कि मारे गये नक्सलियों में श्रीकाकुलम का माओवादी जोगाराव उर्फ टेक शंकर भी शामिल है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कहा “माओवादियों के लिए अब बेहतर है कि वे आत्मसमर्पण कर दें।” DG के मुताबिक 17 नवंबर से चल रहे बड़े ऑपरेशन में सुरक्षा बल पहले ही अल्लूरी सीतारामाराजू जिले में छह माओवादी, जिसमें केंद्रीय समिति सदस्य हिडमा माडवी भी शामिल था, ढेर कर चुके हैं। साथ ही एनटीआर, कृष्णा, एलुरु, काकीनाडा और कोनासीमा जिलों में 50 माओवादी कैडर गिरफ्तार किये गये हैं, जिनमें विशेष क्षेत्रीय समिति, डिविजनल और प्लाटून स्तर के सदस्य शामिल हैं। भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद हुये हैं। मंगलवार की मुठभेड़ के बाद कुछ नक्सली जंगल में फरार हुये हैं उन्हें पकड़ने के लिए टीमें तैनात कर दी गई हैं।

इसे भी पढ़े : JAC बोर्ड ने इतनी बढ़ा दी फीस, लाखों स्टूडेंट पर पड़ेगा असर… जानें

इसे भी पढ़े : प्रकृति और इतिहास के संग बिताया यादों भरा एक दिन

इसे भी पढ़े : JDU ने नीतीश कुमार तो BJP ने सम्राट चौधरी को चुना, साढ़े 3 बजे होगा बड़ा फैसला…

इसे भी पढ़े : बिहार में कल का दिन होगा बेहद खास… जानें क्यों

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...