Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 2026 की मैट्रिक और इंटर परीक्षा के लिए फीस में करीब 25% की बढ़ोतरी कर दी है। बोर्ड बैठक में मंजूरी के बाद जारी अधिसूचना के मुताबिक अब छात्र-छात्राओं को पुराने मुकाबले अधिक फीस देनी होगी। राज्य भर के लगभग 8 लाख विद्यार्थियों पर इसका सीधा असर पड़ने की उम्मीद है। 18 नवंबर से बिना लेट फीस के फॉर्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो 5 दिसंबर तक चलेगी। इसके बाद 6 से 12 दिसंबर तक लेट फीस के साथ आवेदन लिया जायेगा।
नई शुल्क दरें (मैट्रिक 2026)
नियमित छात्रायें /SC-ST/BC-I/BC-II: ₹980
सामान्य व EWS: ₹1180
प्राइवेट परीक्षार्थी: ₹1180
लेट फीस: ₹500 (सभी के लिए)
इंटरमीडिएट 2026
नियमित छात्राएं/SC-ST/BC-I/BC-II: ₹1100
सामान्य व EWS: ₹1400
प्राइवेट परीक्षार्थी: ₹1400
लेट फीस: ₹500 (सभी के लिए)
रिजल्ट सुधार और री-एग्जाम के शुल्क में भी बढ़ोतरी की गई है। जैक बोर्ड परीक्षाएं फरवरी 2026 के पहले सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। फीस बढ़ने से कई परिवारों पर बोझ बढ़ेगा, लेकिन जैक का तर्क है कि परीक्षा प्रबंधन के बढ़ते खर्चों को देखते हुये संशोधन जरूरी था।








