spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बिहार में कल का दिन होगा बेहद खास… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : बिहार की राजनीति में कल का दिन बेहद अहम होने वाला है। CM नीतीश कुमार बुधवार को अपने पद से इस्तीफा देंगे और राजभवन जाकर राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान को अपना त्यागपत्र सौंपेंगे। इसके साथ ही वे नई सरकार के गठन का दावा भी पेश करेंगे। नीतीश के इस्तीफे के साथ ही 17वीं बिहार विधानसभा भंग मानी जायेगी।जदयू विधायक दल की बैठक बुधवार सुबह 11 बजे ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार के आवास पर होगी, जहां नीतीश कुमार को पार्टी विधायक दल का नेता चुना जाना तय है। इसके बाद NDA के पांचों घटक दल भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), हम और रालमो अपने-अपने विधायक दल की बैठकें कर औपचारिक रूप से अपने नेता घोषित करेंगे।

दोपहर तीन बजे CM आवास पर NDA के कुल 202 विधायक एक साथ बैठकर नीतीश कुमार को NDA विधायक दल का नेता चुनेंगे। इसके बाद नीतीश अपने सहयोगियों के साथ राजभवन पहुंचकर नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे। 20 नवंबर को नई सरकार के गठन का रास्ता लगभग साफ माना जा रहा है। इधर भाजपा विधायक दल की बैठक सुबह 10 बजे अटल सभागार में होगी। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य बतौर पर्यवेक्षक मौजूद रहेंगे। मौर्य मंगलवार रात ही पटना पहुंच गये थे। दिल्ली में शीर्ष नेतृत्व से चर्चा कर लौटे जदयू नेता संजय झा और केंद्रीय मंत्री लल्लन सिंह भी पटना पहुंच चुके हैं। बैठकों की श्रृंखला बिहार की नई सत्ता संरचना की दिशा तय करने वाली है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...