केरल : एक मां ने दिल को दहला देने वाली घटना को अंजाम दिया है। अपने ही कलेजे के टुकड़े की कुर्बानी अल्लाह को खुश करने के लिए दे दी। वारदात केरल के पलक्कड़ की है।
इसे भी पढ़ें : Contractor और शिवसेना नेता को मारी गोली, फिर…
जानकारी के अनुसार महिला का नाम शाहिदा है, जिसने खुद रविवार को तड़के 3 से 4 बजे के बीच पलक्कड़ में इमरजेंसी नंबर 112 पर फोन किया और पुलिस को बताया कि उसने अपने बेटे को अल्लाह को खुश करने के लिए कुर्बानी दे दी। जब पुलिस आरोपी महिला के घर पहुंची, तो बाथरूम में बच्चे का खून से लथपथ लाश पाया। शाहिदा ने अपने बेटे को मारने से पहले उसके पैर बांध दिए थे।
इसे भी पढ़ें : Navy जवान का शव देख शोक में डूबा गांव, नम आंखों से अंतिम विदाई
मामले में पलक्कड़ के एसपी ने बताया कि पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। उन्होंने कहा कि हम पूरी जांच के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंच सकते हैं।










