सिमडेगा : Contractor और शिवसेना के नेता चंदन प्रसून रॉय को मारी गोली। बदमाश बाइक से आया था। उन्हें घर से बुलाया और फिर चला दी गोली। गोली उनके पांव में लगी। वे गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल लाया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद रिम्स रांची रेफर कर दिया गया।
Contractor पर गोली चलाने का आरोपी गिरफ्तार
यह वाकया हुआ सिमडेगा के सदर थाना क्षेत्र के पुरनापानी के पास। गोली चलाने की घटना देर रात साढ़े दस बजे की बताई जा रही है। चंदन ने पुलिस को बताया कि उस पर अंकित मिंज ने गोली चलाई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और अंकित से पूछताछ भी की जा रही है।
इसे भी पढ़ें : पंत ने वनडे स्टाइल में की बैटिंग, मगर नहीं बन सके संकटमोचक, ऐसी रही इंडियन टीम की बल्लेबाजी
शिवसेना का जिला प्रमुख है चंदन
इधर घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी दयानंद कुमार भी सदर अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल लिया। चंदन फिलहाल ठेकेदारी और बालू का काम करता है। आरोपी अंकित मिंज भी बालू के व्यवसाय से जुड़ा है। चंदन शिवसेना का जिला प्रमुख भी है। इससे पहले अभाविप से भी जुड़ा हुआ था।
इसे भी पढ़ें : टीचर ने 7वीं की छात्रा से किया दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो कर दिया ये काम…






