Kohramlive : सिने स्टार शाहरूख खान ने अपनी पत्नी गौरी को गले लगा लिया और भावुक हो गये। खुशी के मारे शाहरूख झूम उठे और क्रिकेटर गौतम गंभीर के माथे पर किस किया। वहीं उनकी पीठ थपथपाई। कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक शाहरूख खान ने जीत का जश्न मनाया। शाहरूख ने अपनी बेटी सुहाना और बेटे अबराम और आर्यन के साथ पूरे स्टेडियम का चक्कर लगाया और खूब झूमे। KKR तीसरी बार IPL ट्रॉफी जीती। इससे पहले साल 2012 और 2014 में खिताब जीता था। गंभीर के बाद श्रेयस अय्यर IPL ट्रॉफी जीतने वाले KKR के दूसरे कप्तान बने। गंभीर पहली बार इस लीग में मुस्कुराते हुये दिखे। खुशी से सुनील नरेन को गोद में उठा लिया। नरेन को इस साल मोस्ट वैलुएबल खिलाड़ी यानी प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। उन्होंने 17 मैचों में 488 रन बनाये और 15 विकेट भी लिये।
IPL के सबसे महंगे खिलाड़ी 24.75 करोड़ रुपये में बिके तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क को भी शाहरूख ने गले लगाया। किंग खान स्टार्क के जलवे से खुश थे। शाहरूख खान ने मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित की भी पीठ थपथपाई। उनके योगदान को स्वीकार किया। बाद में शाहरूख ने अपने परिवार के साथ तस्वीर भी खिंचवाई। इस मैच को देखने के लिए शाहरुख के परिवार के अलावा, अनन्या पांडे, शनाया कपूर भी पहुंचे थे। अहमदाबाद में डिहाइड्रेशन से उबरने के कुछ दिनों बाद शाहरुख इस मैच को देखने के लिए चेन्नई आये थे। यहां याद दिला दे कि रविवार को खेले गये फाइनल मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को आठ विकेट से हराया। KKR की जीत के बाद अब गौतम गंभीर को राहुल द्रविड़ की जगह मुख्य कोच बनाये जाने की बातें होने लगी है। सोशल मीडिया पर इसको लेकर खूब चर्चायें हो रही है।
इसे भी पढ़ें :केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा दावा… जानें
इसे भी पढ़ें :IT की रेड, 26 करोड़ कैश जब्त… जानें कहां
इसे भी पढ़ें :सैकड़ों फ्लाइट्स और ट्रेनें कैंसिल, रेड अलर्ट जारी… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :झारखंड में दिखेगा तूफान “रेमल” का असर… जानें कब
इसे भी पढ़ें :निपटा लें जरूरी काम, जून में 10 दिन बैंक रहेंगे बंद… जानें कब-कब
इसे भी पढ़ें :एक साथ चार दुकानों में यह क्या हो गया… देखें












