…और इस वजह से रवि रंजन को उतार दिया मौत के घाट, देखें…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa :  रवि रंजन चौधरी हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों के पास से दो देशी कट्टा, 315 बोर का दो जिंदा गोलियां, दो खाली खोखा, पिकअप वैन, 4 मोबाइल फोन बरामद किया गया। गिरफ्तार अपराधियों में गढ़वा थाना क्षेत्र के झलुवा गांव निवासी सोहदाब अंसारी, औरंगजेब अंसारी उर्फ मिस्टर अंसारी, पलामू के बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के नावाडीह कला गांव के रिंकू पासवान, डंडई थाना क्षेत्र के पचौर साव टोला के अरविंद प्रसाद गुप्ता, गढ़वा जिले के रमकंडा गांव के जेठन सिंह खरवार का बेटा मुनेश्वर सिंह उर्फ अनिकेत एवं उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गहमर गांव निवासी शंभू सिंह का बेटा विकास सिंह शामिल है।

पुलिस कप्‍तान अंजनी कुमार झा ने बताया कि मृतक रवि रंजन के पिता उपेंद्र चौधरी ने गढ़वा थाने में मामला दर्ज कराया था। उन्‍होंने बताया कि 17 फरवरी को पिकअप लेकर रवि रंजन बाजार समिति गया था। 3 बजे के बाद फोन कर बताया था कि वह बुकिंग लेकर चिनिया जा रहा है। इसके वह वापस घर नहीं लौटा। 19 फरवरी को सूचना मिला कि रवि रंजन चौधरी की हत्या कर दी गई है। जांच के लिए एसडीपीओ अवध कुमार यादव के नेतृत्व में एक SIT टीम का गठन किया गया। जांच में जुटी टीम को बीते 26 फरवरी को खबरीलाल से सूचना मिली कि इस कांड को अंजाम देने वाले 3 अपराधी एक बाइक पर सवार होकर झालूआ गांव में मस्जिद से आगे एक पेड़ के पास बैठे हुए हैं। वह किसी अप्रिय घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। पुलिस ने घेराबंदी कर धाबा बोला। इसमें 2 अपराधी पुलिस के हत्‍थे चढ़ गये, वहीं महताब अंसारी मौके से फरार हो गया। पकड़े गए दोनों अपराधियों की पहचान सोहदाब अंसारी और औरंगजेब अंसारी के रूप में हुई। इनके पास से हथियार व गोलियां मिलीं। पुलिस पूछताछ दोनों ने रवि रंजन की हत्या की बात कबूली। बताया 17 फरवरी को इन्होंने लूट की योजना बनाकर पिकअप वैन को किराये पर बुक किया। वह युवक को लेकर चपकली जंगल गये, जहां वैन लूटने का प्रयास किया। जब रवि रंजन ने वैन नहीं छोड़ा तो उसे गोली मार दी और लाश को नाले में फेंक दिया। बताया कि इस योजना में गिरोह के सक्रिय सदस्य सत्या पासवान भी शामिल था। घटना के अंजाम देने के बाद यह लोग पिकअप को लेकर विश्रामपुर मोड़ पर पहुंचे। सत्य पासवान के साले रिंकू पासवान को इसे बेचने के लिए दिया। रिंकू ने पिकअप वाहन को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर निवासी विकास सिंह को 2 लाख रुपये में बेच दिया। टीम के द्वारा गाजीपुर उत्तर प्रदेश के स्थानीय थाना गहमर के सहयोग से लूटा गया पिकअप वाहन बरामद कर लिया गया। हत्या में प्रयुक्त हथियार व गोली अरविंद प्रसाद गुप्ता तथा मुनेश्वर सिंह से खरीदी गई थी। पुलिस इस कांड में शामिल 6 अपराधियों को धर दबोचा। वहीं महताब अंसारी अब तक फरार है।

इसे भी पढ़ें : पत्‍नी का दुख, एक Kiss तक नहीं मिला, देखें वीडियो…

इसे भी पढ़ें : बिहार में PLFI का पैसा इन्‍वेस्‍ट करने में जुटा था “चूहा”, भोर के साढ़े 4 बजे ऐसे धराया… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : इन 18 खूंखार व दुर्दांत का पता बताओ और बन जाओ लखपति

इसे भी पढ़ें : PLFI एरिया कमांडर ने मुंह खोला तो देखिये क्या बता गया…

इसे भी पढ़ें :  झारखंड में कई IAS अधिकारी इधर से उधर, जानिये कौन कहां गये…

इसे भी पढ़ें : आतंक की गाथा लिखने वाले हार्डकोर उग्रवादी विमल ने डाला हथियार 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में अड्डेबाजी और नशापान करने वालों को चेतावनी…

Ranchi : रांची की सड़कों पर अब बेवजह जमने...

नामकुम में दिनदहाड़े 12 लाख की बड़ी चोरी, दहशत में लोग…

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के नामकुम इलाके में मंगलवार...

सिपाही भर्ती परीक्षा की तारीख बदली अब इस रोज होगा एग्जाम…

Bihar : बिहार पुलिस में नौकरी का सपना देख...

काजल से लेकर लिपस्टिक तक हो गई महंगी…

Kohramlive : महंगाई अब केवल रसोई तक सीमित नहीं...

बड़ा खुलासाः AI से तैयार हो रही मौ’त की पैकिंग…

UP : बीमारी से राहत देने वाली दवायें अब...