Kohramlive : बोलते वक्त इंसान के मुंह में मक्खी या कोई छोटा कीड़ा घुस जाना बड़ा ही कॉमन है और कई लोगों के साथ ऐसा हो चुका होगा। कनाडा (Canada) के ग्लोबल न्यूज की एंकर फराह नासीर (Farah Nasser) ने हाल ही में एक वीडियो (female anchor swallowed a fly on air video) अपने ट्विटर पर पोस्ट किया है जिसे देखकर लोग लोटपोट हो जा रहे हैं। फराह शो के दौरान जब न्यूज पढ़ रही थीं तब अचानक एक मक्खी उड़ते हुए आई और उनके मुंह के अंदर (anchor swallow fly) घुस गई। उसके बाद फराह का किसी तरह खुद को संभाला। फराह ने वीडियो के साथ लिखा- ये वीडियो इसलिए शेयर कर रही हूं क्योंकि इन दिनों हम सबको हंसने की जरूरत है। एंकरिंग के दौरान मैंने एक मक्खी निगल ली।
Sharing because we all need a laugh these days. Turns out it’s not just @fordnation, I swallowed a fly on air today.
(Very much a first world problem given the story I’m introducing). pic.twitter.com/Qx5YyAeQed
— Farah Nasser (@FarahNasser) August 29, 2022
पाकिस्तान में बाढ़ की खबर पढ़ रही थीं एंकर
वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला एंकर पाकिस्तान में बाढ़ से जुड़ी खबर पढ़ रही हैं। इसी दौरान एक मक्खी उड़ते हुए उनके मुंह में घुस जाती है। मुंह में मक्खी जाने पर वह कुछ सेकेंड के लिए रुकती तो हैं, लेकिन रिपोर्टिंग में रुकावट न आए, इसलिए मक्खी को निगल जाती हैं। उनके वीडियो को एक लाख से ज़्यादा व्यूज़ मिल चुके हैं, जबकि हजारों लोगों ने इसे लाइक भी किया है। वीडियो पर यूजर्स मज़ेदार कमेंट्स कर रहे हैं। कोई उनके काम की तारीफ कर रहा है, तो कोई उन्हें उनके फनी बिहैवियर की सराहना कर रहा है। लोगों का कहना है कि उन्हें लाइव प्रोग्राम में इस हालत को अच्छे से संभाला।
इसे भी पढ़ें :रिटायर IAS मैरी नीलिमा केरकेट्टा होंगी JPSC की पहली महिला अध्यक्ष
इसे भी पढ़ें : Post Office की ये स्कीम देगी लाखों का रिटर्न, 100 रुपये से करें शुरुआत
इसे भी पढ़ें : घर लौट रहे युवक पर पालतू कुत्ते का अटैक, देखें क्या कर डाला






