spot_img
spot_img

रिटायर्ड IAS मैरी नीलिमा केरकेट्टा होंगी JPSC की पहली महिला अध्यक्ष

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : राज्य सरकार ने अमिताभ चौधरी के सेवाकाल समाप्त होने के बाद से रिक्त JPSC अध्यक्ष पद पर सेवानिवृत्त IAS मेरी नीलिमा केरकेट्टा को पदस्थापित करने का निर्णय लिया है (Mary Neelima Kerketta will be new JPSC President)। वो जेपीएससी की पहली महिला अध्यक्ष होंगी।  राज्य सरकार ने आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया है। महाराष्ट्र कैडर की मैरी नीलिमा केरकेट्टा स्वास्थ्य सचिव सहित विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी निभा चुकी हैं।  लंबा प्रशासनिक अनुभव के बाद वो सेवानिवृत्त हो चुकी हैं।  इनके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सहमति दे दी है।  जल्द ही इस संबंध में औपचारिकता पूरी कर अधिसूचना जारी की जाएगी।

1994 बैच की IAS रह चुकी हैं नीलिमा

नीलिमा केरकेट्टा महाराष्ट्र कैडर की 1994 बैच की IAS अधिकारी रही हैं। वह महाराष्ट्र सरकार में लोक स्वास्थ्य विभाग में प्रधान सचिव तथा महाराष्ट्र राज्य खादी ग्रामोद्योग मंडल में सीईओ आदि के पद पर कार्य कर चुकी हैं। पांच साल तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भी थीं। इन्होंने झारखंड में भी प्रतिनियुक्ति पर रहते हुए झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, पर्यटन, कला संस्कृति सहित कई विभागों में पदस्थापित रह चुकी हैं। वह महाराष्ट्र सरकार में लोक स्वास्थ्य विभाग में प्रधान सचिव तथा महाराष्ट्र राज्य खादी ग्रामोद्योग मंडल में सीईओ आदि के पद पर कार्य कर चुकी हैं।

नीलिमा पांच साल तक केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भी थीं। उन्होंने झारखंड में भी प्रतिनियुक्ति पर रहते हुए झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद, पर्यटन, कला संस्कृति सहित कई विभागों में काम किया है। रांची के कांके निवासी नीलिमा के पिता डा.आर केरकेट्टा जानेमाने कृषि वैज्ञानिक थे। जो बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति भी रह चुके हैं।

अध्यक्ष नहीं रहने से बहालियां नहीं हो रही थीं

जेपीएससी में अध्यक्ष नहीं होने से विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन, इंटरव्यू और परीक्षा संबंधी निर्णय नहीं हो पा रहे थे।  हालांकि, जेपीएससी में सदस्य के तीन पदों पर डॉ अजिता भट्टाचार्य, प्रो अनिमा हांसदा और डॉ जमाल अहमद कार्यरत हैं।  पर नियमावली के अनुसार जेपीएससी के संचालन का मूल दायित्व जेपीएससी अध्यक्ष का है। इस कारण परेशानी हो रही थी।  कार्मिक विभाग ने मुख्यमंत्री को अगले अध्यक्ष के मनोनयन का प्रस्ताव दिया था। प्रस्ताव में अपर मुख्य सचिव के के खंडेलवाल, शिशिर कुमार सिन्हा, दिलीप टोप्पो, चंद्रमोहन प्रसाद कश्यप, डॉ माधव शरण सिंह, मेघू बड़ाईक व अन्य के नाम हैं दिये थे।

इसे भी पढ़ें : घर लौट रहे युवक पर पालतू कुत्ते का अटैक, देखें क्या कर डाला

इसे भी पढ़ें : बड़ा हादसा : ऑटो पर पलटा बालू लदा ट्रक, मची चीख पुकार

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जब मुख्यमंत्री नहीं, एक पिता बोले…

Ranchi : सामने आया, जिसने लोगों के दिलों को छू...

घर के बाहर से उड़ा ले गये स्कूटी, लेकिन…

Ranchi : घर के बाहर खड़ी स्कूटी को चुराने वाले...

इस स्कूल में पुलिस की खास पाठशाला… जानें

Ranchi : किताबों की पढ़ाई के साथ-साथ जिंदगी की...

ओरमांझी के बेटे ने बढ़ाया झारखंड का गौरव…

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : मेहनत, संघर्ष और सपनों की उड़ान...

डेढ़ महीने में उजड़ गया पूरा घर, दर्दनाक कहानी ने सबको रुलाया…

Giridih : जिंदगी कभी-कभी ऐसे जख्म दे जाती है,...