Hazaribagh(Sunil Sahu) : NTPC पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना का आज भारत में फ्रांसीसी राजदूत इमैनुएल लेनीन ने दौरा किया। इस दौरे में उन्होंने परियोजना से जुड़ी कई विकास योजनाओं के बारे में जानकारी ली। साथ ही परियोजना में हो रहे खनन कार्यों को माइन व्यूप्वाइंट पर जाकर देखा। फ्रांसीसी राजदूत को इस दौरान परियोजना से जुड़े अधिकारियों ने खनन गतिविधियों के बारे में जानकारी दी साथ ही यह भी बताया कि पकरी बरवाडीह के द्वारा कैसे सभी मापदंडों को ध्यान में रखते हुए निर्धारित लक्ष्यों को पूरा किया जा रहा है। व्यूप्वाइंट को देखने के बाद राजदूत माइंस को और करीब से देखने के लिए खदान तक पहुंचे जहां से उन्होंने सभी गतिविधियों को गहनता से देखा, परखा।
माइंन विजिट के बाद एंबेसडर सिकरी साइट ऑफिस स्थित कार्यालय पहुंचे जहां पर उन्होंने सभी विभागों के विभागाध्यक्षों के साथ मुलाकात की। यहां पर उनका औपचारिक स्वागत पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के परियोजना प्रमुख नीरज जलोटा ने किया। इस दौरान फ्रांसीसी राजदूत ने विभाग अध्यक्षों को संबोधित करते हुए कई महत्वपूर्ण बातें कहीं। उन्होंने कहा कि आज के बदलते दौर में प्रसांगिक रहना बेहद चुनौतीपूर्ण है। लेकिन NTPC ने बीते कई सालों से अपने क्षेत्र में अग्रिम भूमिका निभाकर एक बहुत बड़ी उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने अपने संबोधन में जहां देश को रोशन करने के लिए NTPC की सराहना की। वहीं एक प्रोग्रेसिव सोच के तहत उन्होंने कहा कि हमारी बातचीत आज ही एनपीसीआईएल न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड से हुई है। हम इस क्षेत्र में भी बहुत बेहतर काम कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत दुनिया के कई देशों से कोयला आयतित करता है ऐसे में उर्जा जरूरतों को पूरा करने के लिए आधुनिक तकनीकों को अपनाना जरूरी है। एक दिवसीय दौरे में भारत में फ्रांस के राजदूत, इमैनुएल लेनीन के अलावा कॉन्सुल जनरल ऑफ फ्रेंच इन कोलकाता दीदीयर तपेन के अलावा कई अन्य लोग भी मौजूद रहे।
इसे भी पढ़ें : जवान लड़के की ऐसी मौ’त, परिवार में मचा कोहराम…
इसे भी पढ़ें : रांची में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, हाथ पर लिखा…
इसे भी पढ़ें :2 पिलर के बीच फंसा मासूम, पूरा देश मांग रहा सलामती की दुआ…
इसे भी पढ़ें :एक ही परिवार के 3 लोगों की नि*र्मम ह*त्या, क्या बोला मास्टरमाइंड… देखें
इसे भी पढ़ें : जबरदस्त मौका, सुधार लें अपना Voter ID… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : पति को देखते ही 9 महीने की प्रेग्नेंट पल्लवी की मौत… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : रूपेश को 10 साल सश्रम कारावास के साथ इतना जुर्माना… देखें क्यों












