Chaibasa(Rajeev Singh) : एक ही परिवार के तीन लोगों का किडनैप कर उनकी हत्या का मास्टरमाइंड आज चाईबासा पुलिस के हत्थे चढ़ गया। मुख्य आरोपी विकास बहरा को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार किया है। विकास चाईबासा के सिदमा खेड़ियाटांगर गांव का रहनेवाला है। मामले में सदर SDPO दिलीप खलखो ने बताया कि करीब एक साल पहले 22 मई 2022 को एक ही परिवार के दादा, दादी, पोते की का किडनैप कर उनकी निर्मम हत्या कर दी गई थी। यह लोग तांतनगर के सिदमा के रहनेवाले थे। जमीन के लफड़े में पड़ोसी विकास बहरा ने गांव के ही लोगों के साथ मिलकर इनकी हत्या की थी। मृतकों में 60 साल के दादा जगदीश रजक, 55 साल की दादी शारदा देवी और 17 साल का राजू रजक शामिल थे।
मामले को चाईबासा एसपी आशुतोष शेखर ने गंभीरता से लिया। एसपी के दिशानिर्देश पर सदर SDPO दिलीप खलखो ने SIT का गठन कर मुख्य आरोपी विकास बहरा को गिरफ्तार कर लिया। इस कांड में कुल सात लोग रसाय सिंकु, शुशील जामुदा उर्फ समशुल जामुदा, सुष्मिता बेहरा उर्फ सुष्मिता हेम्बरोम, पार्वती सावैयां उर्फ पार्वती बेहरा, पूजारी डुटू गागराई उर्फ दिवरी गागराई उर्फ मानकी गागराई, विक्रम अंगरिया और विकास बहरा शामिल थे। इसमें विक्रम अंगरिया की 6 महीने पहले ही हत्या हो चुकी है। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि विकास अपने बेटे से मिलने आने वाला है। तभी उसे पुलिस ने दबोच लिया। आरोपी ने पुलिस को दिए अपने बयान में बताया कि करीब 2 महिना पहले शव को दफनाने के लिए JCB मशीन से गढ्ढा खोदा गया था। हत्या करने के बाद तीनो व्यक्तियों के शव को पूर्व से खोदे गढ्ढा में ही दफनाया गया। पुलिस ने विकास के पास से रियलमी कम्पनी का 02 स्मार्ट फोन, (अभियुक्त द्वारा अपने सहयोगियों को पैसा देने में गुगल पे और फोन पे का प्रयोग उक्त दोनो मोबाइल ) बरामद किया है।इस कांड के खुलासे में सदर SDPO दिलीप खलखो, खुर्शिद आलम पुलिस निरीक्षक सदर अंचल, पु०अ०नि० राहुल कुo राम ओ०पी० प्रभारी तांतनगर, पु०अ०नि० पवन अग्रवाल मंझारी थाना और रिजर्ब के जवान की सराहनीय भूमिका रही।
इसे भी पढ़ें : पति को देखते ही 9 महीने की प्रेग्नेंट पल्लवी की मौत… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : रूपेश को 10 साल सश्रम कारावास के साथ इतना जुर्माना… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : गढ़वा जा रही बस का रास्ते में क्या हुआ…देखें
इसे भी पढ़ें : लातेहार के बरवाडीह गांव में ब्लास्ट, मची चीख पुकार
इसे भी पढ़ें : महिला थाना के ASI रंगेहाथ धराये, क्या कर रहे थे… देखें
इसे भी पढ़ें : झारखंड में हीट वेव का अलर्ट, इन जिलों के लोग रहें सावधान
इसे भी पढ़ें : कोर्ट में कुख्यात शूटर जीवा को गोलियों से भून डाला, देखें वीडियो…












