Pakur(Jaidev Kumar) : पाकुड़ में एक ट्रैक्टर ने सामने से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार रोड पर ही फेंका गया। मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। वहीं बाइक भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। यह एक्सीडेंट पाकुड़ के हिरणपुर थाना इलाके के वन-पोखरिया पाकुड़ अमरपारा लिंक रोड के पास हुआ। मृतक की पहचान 20 साल के सिरगा पहाड़िया के रूप में हुई। उसका घर हिरणपुर थाना क्षेत्र के सिमलढाव गांव में है।
बताया जा रहा है कि बाइक सवार पाकुड़ से वन पोखरिया के रास्ते सिमलढाब जा रहा था। तभी रास्ते में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने वन पोखरिया के पास उसे टक्कर मार दी। जिसके बाद मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया। जवान लड़के की मौत के बाद उसके घर में कोहराम मच गया। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल है। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर दिया।
इसे भी पढ़ें : रांची में अज्ञात महिला का शव मिलने से सनसनी, हाथ पर लिखा…
इसे भी पढ़ें :2 पिलर के बीच फंसा मासूम, पूरा देश मांग रहा सलामती की दुआ…
इसे भी पढ़ें :एक ही परिवार के 3 लोगों की नि*र्मम ह*त्या, क्या बोला मास्टरमाइंड… देखें
इसे भी पढ़ें : जबरदस्त मौका, सुधार लें अपना Voter ID… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : पति को देखते ही 9 महीने की प्रेग्नेंट पल्लवी की मौत… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : रूपेश को 10 साल सश्रम कारावास के साथ इतना जुर्माना… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : गढ़वा जा रही बस का रास्ते में क्या हुआ…देखें
इसे भी पढ़ें : लातेहार के बरवाडीह गांव में ब्लास्ट, मची चीख पुकार















