गजब का दिमाग, 2 सीट वाले टॉयलेट पर दाद… जाने क्यों

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : बेशक, चाहे इंजीनियर कोई हो, उसके दिमाग की दाद हर कोई दे रहा है। जिसने भी देखा और सुना, हर कोई  खूब चटकारे से इसे सोशल मीडिया पर वायरल कर चुटकी ले रहा हैं। दरअसल, हुआ यूं है कि एक ही कमरे में दो टॉयलेट सीट बना दिया गया। दोनों एक ही तरह का। वहीं टॉयलेट में ना कोई दरवाजा लगाया गया और ना ही किसी तरह का पार्टीशन किया गया। टॉयलेट बनाते समय इसका भी ख्याल नहीं रहा कि ऐसे में एक साथ दो लोग तो जा नहीं सकते, अगर घुस भी गये तो इसमें दूसरे शख्स की प्राइवेसी का क्या होगा? सबसे हैरत की बात यह है कि यह अनोखा टॉयलेट सरकारी खर्च पर बना है। यह सामूदायिक शौचालय यूपी के कुदरहा ब्लॉक में बनाये जाने का वीडियो वायरल हुआ है। ऐसा शौचालय बनाने के पीछे का मकसद क्या रहा होगा, यह जवाब अब किसी के पास नहीं है। वैसे दावा किया जा रहा कि यह सामुदायिक शौचालय इस्तेमाल में नहीं है। वहीं इसकी चर्चा खूब हो रही है। 2 सीट वाले इस सामुदायिक शौचालय पर रंग-रोगन कराकर कुछ लोगों के नाम का बोर्ड भी लगा दिया गया।

एक ही बाथरूम में 2 सीट वाला यह टॉयलेट जब खूब वायरल होने लगा तो इलाके की एक जिम्मेदार अधिकारी टॉयलेट झांकने तक गई। इस अधिकारी ने भी अपना माथा पकड़ लिया। अब जिम्मेदार को स्पष्टीकरण के लिये नोटिस भेजा गया है। सोशल मीडिया यूजर दो टॉयलेट की तस्वीर पोस्ट कर पूरे चटकारे के साथ मजेदार ट्वीट कर रहे हैं। वायरल पोस्ट में दावा किया जा रहा कि यह अनोखा टॉयलेट बनाने में 10 लाख रुपये खर्च कर दिये गये हालांकि इस बारे में आधिकारिक तौर पर किसी अफसर का कोई बयान नहीं आया है। इस बीच एक ही कमरे में दो सीट वाली टॉयलेट का मामला सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जिला प्रशासन में खलबली मच गई। DPRO नमिता शरण ने स्वच्छ भारत मिशन के जिला सलाहकार राजा शेर सिंह एवं विष्णुदेव नाथ तिवारी को मौके पर भेजा। जांच में बड़ी गड़बड़ी पाई गई। मेल और फिमेल के लिये एक ही गेट और दो सीट लगी पाई गई। दरवाजा टूटे मिले। टॉयलेट का फर्श और टाईल्स टूटा मिला। वहीं टॉयलेट की सीट धंस गई थी। पाइप बिना चैंबर के सीधे गड्ढे से जोड़ा पाया गया। इल्जाम है कि टॉयलेट की मरम्मत के नाम पर 46 हजार रुपये भी निकाल लिये गये, पर मरम्मत नहीं हुआ। जांच रिपोर्ट DM प्रियंका निरंजन के पास आज पहुंची तो फौरी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। इसके बाद जिला विकास अधिकारी अजीत कुमार श्रीवास्तव ने गौरा धुंआ ग्राम पंचायत के पूर्व सचिव नीरज कुमार एवं वर्तमान सचिव पूनम श्रीवास्तव को निलंबित कर दिया गया। वहीं पूर्व प्रधान नीलू पाल व वर्तमान प्रधान बिंदू देवी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं CDO राजेश कुमार प्रजापति ने लघु सिंचाई के जूनियर इंजीनियर राजेश कुमार गुप्त के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की संस्तुति की है।

इसे भी पढ़ें : Chimney Blast in Bihar : रक्सौल में ब्लास्ट, 6 की मिली डेड बॉडी, कई लापता…

इसे भी पढ़ें : OMG! यहां एक दिन में बिक रही 30 हजार कप चाय…  

इसे भी पढ़ें : MP News : बेवा भाभी के साथ कर डाला भयानक कांड, फिर क्या हुआ हाल… देखें

इसे भी पढ़ें : पड़ोसी ने OYO होटल में विवाहिता का कर दिया यह हाल… देखें

इसे भी पढ़ें :रहस्यमय ढंग से गायब राजेश की डेड बॉडी तिलैया में मिली, क्या बोली पत्नी… देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

5 लाख का ईनामी ‘महाकाल’ पुलिस के सामने झुका… देखें वीडियो

Ranchi : कभी जिसका नाम सुनकर गांवों में सन्नाटा...

अचानक भरभराकर गिरी 5 मंजिला इमारत, अनेक दबे…

Delhi :  राजधानी दिल्ली से शनिवार की शाम एक...

NTPC नॉर्थ करणपुरा का स्वच्छता पखवाड़ा खत्म…

Chatra : स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बेहतर जीवन...

हजारीबाग में मा’रकर पत्रकार का पैर तो’ड़ा…

Hazaribagh(Krishna Paswan) : हजारीबाग के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में...

ढोल-नगाड़ों के साथ ‘महाकाल’ के दरवाजे पहुंची पुलिस…

Palamu : पलामू के बहुचर्चित विनीत तिवारी हत्याकांड में पुलिस...