Ranchi : रहस्यमय ढंग से बीते दो रोज से गायब राजेश कुमार वर्मा की आज डेड बॉडी मिली। उनकी लाश मिलने की फैली खबर के बाद उनके मोहल्ले में तहलका मच गया। रांची से लेकर हजारीबाग तक के लोग उनके घर पहुंच गये। उनका घर हजारीबाग के लोहसिंगना थाना क्षेत्र के पोकनी में है। उनके घर के बाहर जुटे कुछ लोगों का कहना था कि राजेश एक नेक दिल इंसान थे। हर किसी से उनका बर्त्ताव बहुत बढ़िया था। वो इतने कायर या बुजदिल नहीं थे कि सुसाइड कर लें। ज्यादातर लोगों ने हत्या की आशंका जताई। राजेश वर्मा की लाश तिलैया डैम में आज मिली। उनके बदन पर कोई कपड़ा नहीं था। इस ठंड के मौसम में डैम किनारे जाने का मतलब भी लोगों को समझ नहीं आ रहा। जहां डेड बॉडी मिली, वहां इतना पानी भी नहीं है कि किसी हादसे के शिकार हो जाये। वहीं पानी के किनारे उनके जूते, कपड़े और बाइक मिली। उनकी पत्नी रानी उषा वर्मा एक रोज पहले पति राजेश के गुम हो जाने की रपट लोहसिंगना थाने में दर्ज कराई थी।
उनकी पत्नी का कहना है कि बीते 20 दिसम्बर की रात करीब 10.15 बजे वो घर से निकले थे। घर में यह बोलकर निकले कि कंपनी का बॉस आया हुआ है, उन्हें कोडरमा जाना होगा। वो अपनी होंडा साइन बाइक (JH02BJ 7562) से निकले थे। ट्रैक सूट और सिर पर टोपी पहनकर घर से निकले थे। उस रोज शाम 5 बजे राजेश ने अपनी पत्नी को फोन कर बताया कि वो कोडरमा में है। आने में देर हो सकती है। इसके बाद उनका फोन बंद मिला। राजेश एक फाइनेंस कंपनी में काम करते थे। देर होता देख पत्नी की बेचैनी बढ़ गई। उसी रात करीब 8.30 बजे राजेश ने अपने बॉस के मोबाइल से पत्नी को फोन किया। मोबाइल बंद रहने का कारण पूछने पर पत्नी को बताया कि उनका फोन कोडरमा के ऑफिस में ही छूट गया। उस रात 10 बजे अपने घर आ गये। इसके बाद अपनी पत्नी के मोबाइल से 2-3 जगह बातें की। परिवार के एक सदस्य के अनुसार, जिन नंबरों पर बातें की, वो नंबर पत्नी के मोबाइल से डिलीट कर दिया। इसके बाद पत्नी से बोले, कुछ काम है, 10 मिनट में आते हैं। इसके बाद घर से निकले तो फिर नहीं लौटे। आखिर कैसे क्या हो गया, यह जानने के लिये हर कोई हैरान और परेशान है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
इसे भी पढ़ें : बीच राजधानी में CRPF जवान को मारी गो*ली… देखें
इसे भी पढ़ें : होने वाली भाभी का रेप कर मार डाला, दफनाने के बाद जो किया… देखें
इसे भी पढ़ें : सजा खत्म होने से पहले ही बिकिनी किलर सलाखों से होगा बाहर, जानें कैसे…
इसे भी पढ़ें : 4 पुलिसवालों को मा*रने वाला खूंखार इनामी गंझू का क्या हुआ अंजाम… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : Health Minister ने बताया Corona के नये वैरिएंट से निपटने का तरीका… जानें












