spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

सुरंग से सही-सलामत सारे मजदूर…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : दिवाली के रोज से सिलक्यारा सुरंग में कैद 41 मजदूरों को सही-सलामत आज शाम बाहर निकाल लिया गया। एक-एक कर सभी मजदूरों को सुरंग से बाहर निकाला गया। करीब 46 मिनट के अंदर NDRF के जवानों ने सभी मजदूरों को बाहर निकाला है। सभी मजदूर स्वस्थ हैं। CM पुष्कर सिंह धामी भी रेस्क्यू साइट पर मौजूद रहे। सभी मजदूरों को एंबुलेंस से चिन्यालीसौंण CHC ले जाया गया। इससे पहले मजदूरों को एयरलिफ्ट करने पर विचार किया जा रहा था। झारखंड के 15 मजदूरों को भी वहां से सही-सलामत यहां लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। आज शाम साढ़े सात बजे के करीब पाइप पुशिंग का काम मलबे के आर-पार हुआ। बीते 12 नवम्बर से सुरंग में कैद 7 राज्यों के 41 मजदूरों की सही-सलामत बाहर निकल जाने पर देश भर के लोगों ने खुशियां जताई है।

NDMA के सदस्य लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने मीडिया को बताया कि दिन के 4.30 बजे के बाद मजदूरों को एयरलिफ्ट नहीं किया जा सकता। ऐसी परिस्थितियों में मजदूरों के लिए उत्तरकाशी जिला हॉस्पिटल में 30 बेड रिजर्व है, जहां मजदूरों को सभी तरह की मेडिकल सुविधाएं मिलेंगी। वहीं, ऋषिकेश एम्स अलर्ट मोड पर रखा गया है। यहां ट्रॉमा सेंटर सहित 41 बेड का वार्ड तैयार किया गया है, सर्जन, हृदय एवं मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम को तैयार रखा गया है। जरूरत पड़ने पर मजदूरों को ऋषिकेश एम्स पहुंचाया जायेगा। ऋषिकेश एम्स के हेलीपैड पर एक साथ तीन हेलीकॉप्टर उतारे जा सकते हैं।

इससे पहले दोपहर के वक्त सुरंग के अंदर चल रही मैनुअल ड्रिलिंग से पाइप को अंदर धकेला गया जो मलबे के आर-पार हो गया है। NDRF और SDRF की टीमों को रस्सी, सीढ़ियां लेकर पाइप के अंदर भेजा गया। वहीं, मजदूरों को बाहर लाने से पहले पाइप के पहले छोर पर NDRF ने दो बार मॉकड्रिल की और पाइप से अंदर और बाहर जाकर देखा गया, सुरक्षा के लिहाज से सब ठीक है या नहीं। मंगलवार सुबह सिल्कयारा सुरंग के अंदर फंसे 41 श्रमिकों की सुरक्षित वापसी के लिए सुरंग के बाहर स्थित मंदिर में पूजा अर्चना की गई।

Uttarakhand Uttarkashi Silkyara Tunnel

इसे भी पढ़ें : तीन कमरों का सजा-धजा घर देगी हेमंत सरकार… जानें किन्हें

इसे भी पढ़ें : गृह मंत्री अमित शाह हजारीबाग आयेंगे, जानें कब…

इसे भी पढ़ें : रामगढ़ में ऑन द स्पॉट तीन डे*थ… देखें क्या हुआ

इसे भी पढ़ें : मैरिज एनिवर्सरी के रोज कफन ओढ़ ली दुल्हिन

इसे भी पढ़ें : दिवंगत IPS अमिताभ चौधरी के दुखी बेटे का सनसनीखेज खुलासा…

इसे भी पढ़ें : पुलिस की गुंडई से दुखी महिला बोली- मन करता म*र जाऊं… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : जेल के अंदर हो रहे ”खेला” को दबा दिया बिकाऊ ने… जानें

इसे भी पढ़ें : ”पत्रकार बना दूंगा” फिर कर गया महापाप, क्या बोले SP… जानें

इसे भी पढ़ें :

JPSC मामले में 7 नये चेहरे बेनकाब, खोज रही CID…

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रतियोगिता...

बुंडू–अड़की तिरंगे के रंग में रंगा, भव्य तिरंगा यात्रा…

Ranchi(Sandeep Banerjee) : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर...

चमोली टनल हा’दसे पर CM हेमंत का बड़ा एक्शन…

Ranchi : उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन सुरंग धंसने...

CM की चेतावनी, “झारखंड ऐसा बड़ा आंदोलन करेगा, जिसे पूरा देश देखेगा”

Ranchi : खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन...

राहुल गांधी का सरकार पर ह’मला…

New Delhi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

JPSC मामले में 7 नये चेहरे बेनकाब, खोज रही CID…

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रतियोगिता...

बुंडू–अड़की तिरंगे के रंग में रंगा, भव्य तिरंगा यात्रा…

Ranchi(Sandeep Banerjee) : स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर...

चमोली टनल हा’दसे पर CM हेमंत का बड़ा एक्शन…

Ranchi : उत्तराखंड के चमोली में निर्माणाधीन सुरंग धंसने...

CM की चेतावनी, “झारखंड ऐसा बड़ा आंदोलन करेगा, जिसे पूरा देश देखेगा”

Ranchi : खान और खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन...

राहुल गांधी का सरकार पर ह’मला…

New Delhi : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद...