आपसी समन्वय बनाकर जिले का विकास करें सभी पंचायत प्रतिनिधि : मिथिलेश ठाकुर

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

सभी नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को मंत्री ने दी बधाई

GARHWA (NITYANAND DUBEY): त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत रंका अनुमंडल में हुए प्रथम चरण के चुनाव का रिजल्‍ट आ चुका है। गढ़वा विधायक और झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने अनुमंडल के बड़गड़, भंडरिया, रमकंडा, रंका एवं चिनिया प्रखंड के सभी नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को बधाई दी है।  उन्‍होंने कहा है कि सभी पंचायत प्रतिनिधि आपसी समन्वय बनाकर जिला का विकास करें। गढ़वा को मॉडल जिला के रूप में विकसित करें।

पुराने प्रतिनिधियों के अनुभव का मिलेगा लाभ

ठाकुर ने कहा कि इस चुनाव में बहुत सारे नए लोग चुनकर आए हैं। वे अपनी पूरी ऊर्जा एवं उमंग के साथ कार्य करें। पुराने चयनित पंचायत प्रतिनिधियों के अनुभव का लाभ क्षेत्र को मिलेगा। भविष्य में अपने स्तर से, जिला प्रशासन एवं राज्य सरकार की ओर से हर संभव सहयोग सभी प्रतिनिधियों को क्षेत्र के विकास के लिए किया जाएगा।

चुनाव आचार संहिता का करें पालन

मंत्री ने कहा कि सभी प्रत्याशी आपसी भाईचारा को कायम रखते हुए चुनाव लड़ें। चुनाव के दौरान किसी के भी साथ आपसी विद्वेष नहीं होना चाहिए। चुनाव में हार-जीत लगी रहती है। आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बरकरार रहना जरूरी। सभी प्रत्याशी आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करते हुए चुनाव लड़ें, ताकि भविष्य में किसी तरह की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

इसे भी पढ़ें : शादी के 7 साल बाद भागी दो बच्चों की मां, Boyfriend संग इस हाल में मिली… देखें

इसे भी पढ़ें : करोड़पति ठेकेदार उठा रहे थे 1 रुपईया वाला अनाज… देखें क्‍या हुआ

इसे भी पढ़ें : 48 घंटे के अंदर अवैध बस और टैक्सी स्टैंड हटाने का आदेश जारी…

इसे भी पढ़ें : मां की दुआओं और संघर्ष का असर, 31 साल बाद बाहर आया बेटा… देखें

spot_img

Related articles:

कॉल कर एक करोड़ की डिमांड, पुलिस ने क्या किया… जानें

Dhanbad : धनबाद में “प्रिंस खान उर्फ छोटे सरकार”...

7 साल के इशांक ने रचा इतिहास, CM हेमंत ने किया सम्मानित

Ranchi : रांची का सात साल का नन्हा तैराक...

रांची के इस तालाब में समा गई कार, मातम में बदली खुशियां…

Ranchi : रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में देर...

गढ़वा में पानी-बिजली संकट को लेकर घड़े फूटे, गुस्सा उबाल पर…

Garhwa : गढ़वा में पानी-बिजली संकट को लेकर भाजपाईयों...

थाली में जहर नहीं, भरोसा परोसिये, फूड वेंडर्स को सख्त संदेश…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा की गलियों में महकते चाट-पकौड़े...