Kohramlive desk : आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने 14 अप्रैल को लगभग 5 सालों के रिलेशनशिप के बाद शादी (Ranbir Kapoor-Alia Bhatt Wedding) रचाई। शादी होते ही रणबीर कपूर फिर से काम पर वापस लौट गए, तो वहीं अब उनकी दुल्हनिया आलिया भट्ट ने भी काम पर वापसी कर ली है। हाल ही में एक्ट्रेस एयरपोर्ट पर देखी गईं। शादी के बाद पहली बार बाहर आईं एक्ट्रेस की तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।
View this post on Instagram
शादी के बाद काम पर लौटीं आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ने गुलाबी रंग का सलवार सूट पहन रखा था। हल्के रंग के सूट में खुले बालों के साथ आलिया भट्ट बेहद खूबसूरत लग रही थीं। । ट्रेडिशनल आउटफिट के साथ छोटी सी बिंदी लगाई आलिया भट्ट की खूबसूरती देखते ही बन रही थी। एक्ट्रेस बिल्कुल सिंपल लुक में थीं और लोगों को उनका ये लुक पसंद भी आ रहा है। आलिया भट्ट ने अपना वेडिंग रिंग भी पहन रखा था। मिली जानकारी के अनुसार आलिया भट्ट करण जौहर के डायरेक्शन में बन रही ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की शूटिंग के लिए बाहर गई हैं।
पिंक सूट में छाईं आलिया
आलिया ने पैपराजी को कई पोज भी दिए। इस दौरान एक्ट्रेस अपनी वेडिंग रिंग भी प्लॉन्ट करती हुई नजर आईं। शादी के बाद इस लुक में आलिया के फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर छाए हुए हैं। फैंस आलिया की सादगी की खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- Soo pretty ❣️😘, एक दूसरे यूजर ने लिखा-GORGEOUS🥺🥺🥺💞💞💞💞💞।
इसे भी पढ़ें : 8 साल से फरार हार्डकोर नक्सली धराया, देखें…
इसे भी पढ़ें : RPF और GRP ने रेलवे ट्रैक पर जो कुछ देखा, सन्न कर गया
इसे भी पढ़ें :Class में अचानक चला Adult video, जानें फिर क्या हुआ
इसे भी पढ़ें :Digital Bus में जल्द कर सकेंगे सफर, यात्रियों को मिलेगी ये सुविधा
इसे भी पढ़ें :अगले माह बाजार में आ रही दमदार माइलेज वाली सिटी सेडान, कराएं बुकिंग
इसे भी पढ़ें :स्कूलों में ब्लास्ट पर ब्लास्ट, 25 बच्चों की दर्दनाक मौत
इसे भी पढ़ें :गाड़ी मालिक की मौत के बाद जरूर करा लें ये काम, नहीं तो पर जाएंगे चक्कर में










