RANCHI : बंगाल की खाड़ी से उठा यास चक्रवात आगे की ओर बढ़ रहा है। विशेषज्ञों की मानें तो 25 मई से झारखंड में इसका असर दिखने लगेगा। 28 मई तक रांची सहित पूरे झारखंड में तेज बारिश, आंधी और वज्रपात की संभावना है। तापमान में 10 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट हो सकती है।
इसे भी पढ़ें : योग गुरु रामदेव का यू-टर्न, स्वास्थ्य मंत्री की चिट्ठी के बाद ये दिया बयान…
किसानों के लिए बीएयू ने जारी की गाइडलाइन
चक्रवात को ध्यान में रखते हुए बिरसा एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (BAU) की तरफ से किसानों के लिए गाइडलाइन जारी की गई है। बताया गया है कि किसान तैयार सब्जियों को तोड़ लें। खेत से जल निकासी के लिए नालियां बना दें। जो किसान कुछ दिन पहले अदरख, हल्दी, ओल आदि की बोआई कर चुके हैं, वे उन खेतों में जल-जमाव नहीं होने दें।
इसे भी पढ़ें : Baba Ramdev का बयान बना फांस, अब सुनिये क्या बोल गये IMA President
चार दिनों तक आसमानी कहर से बचने की जरूरत
रांची सहित राज्य के लोगों को कोरोना के साथ-साथ 25 से 28 मई तक प्राकृतिक विपदा से भी बचने की सलाह दी गई है। मौसम केंद्र ने चेतावनी जारी की है कि राज्य के 30 से 60 फीसदी जगहों पर वज्रपात हो सकता है। आने वाले चार दिनों में कोरोना के साथ-साथ आसमानी से कहर से बचने की जरूरत है।
इसे भी पढ़ें : कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पुलिस को ऐसे चकमा देकर ड्राइवर फरार














