BOKARO : बोकारो में गोमिया के होसिर सुभाष चौक के पास सोमवार की दोपहर कार और बाइक आमने-सामने टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक जख्मी हो गया। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने कार सवार लोगों को गाड़ी समेत थाना चलने को कहा। इसी बीच ड्राइवर कार लेकर पुलिस के सामने ही भाग निकला। जख्मी बाइक सवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इसे भी पढ़ें : Baba Ramdev का बयान बना फांस, अब सुनिये क्या बोल गये IMA President
घायल प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो रेफर
जख्मी युवक की पहचान होसिर के नैया टोला निवासी शंकर प्रसाद (34) के रूप में की गई। गोमिया थाना के पीएसआई प्रवीण होरो ने घायल को गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया। जहां से डॉक्टर ने घायल का प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर चिकित्सा के लिए बोकारो रेफर कर दिया।
इसे भी पढ़ें : योग गुरु रामदेव का यू-टर्न, स्वास्थ्य मंत्री की चिट्ठी के बाद ये दिया बयान…








