Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय के सभागार में विधि-व्यवस्था संधारण एवं अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर समीक्षा बैठक हुई। इस बैठक में रांची पुलिस कप्तान चंदन सिन्हा, SDO उत्कर्ष कुमार, अपर जिला दंडाधिकारी (विधि व्यवस्था), अपर जिला दंडाधिकारी (नक्सल), CT SP एवं रूरल SP सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।बैठक के दौरान DC भजन्त्री ने वारंट निष्पादन, क्राइम कंट्रोल, अन्वेषण की प्रगति, POCSO अधिनियम से जुड़े मामलों की समीक्षा की। वहीं, अवैध खनन, मादक पदार्थ एवं शराब की तस्करी, साथ ही सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में विधि व्यवस्था के विषयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट और प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिये, ताकि जिले में शांति-व्यवस्था बनी रहे और अपराधों पर लगाम लगाई जा सके।






