Bihar : बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव मंगलवार को दूसरी बार पिता बने हैं। उनकी पत्नी राजश्री यादव ने कोलकाता में एक बेटे को जन्म दिया है। यह खुशी का पल तब आया है जब लालू परिवार में तेज प्रताप यादव को लेकर विवाद चल रहा है। इस मौके पर सीएम नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर बधाई दी, जबकि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी खुद अस्पताल पहुंचीं और मां-बेटे की कुशलक्षेम ली। तेजस्वी ने कहा, “मैं भगवान हनुमान का भक्त हूं, आज मंगलवार के दिन बेटे का जन्म मेरे लिए सौभाग्य की बात है।” उन्होंने यह भी बताया कि बेटी का नाम कात्यायनी उनके पिता लालू यादव ने रखा था और बेटे का नाम भी वही तय करेंगे। तेज प्रताप विवाद पर पूछे सवाल को तेजस्वी ने टालते हुए कहा, “आज खुशी का दिन है, इस पर अब कुछ कहना ठीक नहीं।”
तेजस्वी ने बताया कौन रखेगा बेटे का नाम… जानें
Date:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…
Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...
ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…
Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...
हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…
Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...
राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…
Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...











