Kohramlive : दिग्गज क्रिकेटर अजीत अगरकर टीम इंडिया के नये मुख्य चनयकर्ता चुने गये हैं। वह चेतन शर्मा की जगह लेंगे। भारतीय क्रिकेट चयन समिति के पूर्व अध्यक्ष चेतन शर्मा ने एक स्टिंग ऑपरेशन में फंसने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद से यह पद खाली था। अजीत अगरकर ने कुछ दिन पहले ही IPL टीम दिल्ली कैपिटल्स में अपने पद से इस्तीफा दिया था। इसके बाद से ही यह लगभग तय हो गया था कि वह भारतीय क्रिकेट टीम के अगले नए मुख्य चयनकर्ता होंगे।
बीते 22 जून को BCCI ने एक विज्ञापन निकाल चयन समिति में एक खाली पद के लिए आवेदन मांगे थे। आवेदन भरने के बाद से ही अजीत अगरकर प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। अजीत के चुनाव के बाद भारतीय चयन समिति में वेस्ट जोन से दो सदस्य हो चुके हैं। सलील अंकोला पहले से ही वेस्ट जोन के चयनकर्ता हैं। अशोक मल्होत्रा, जतिन परांजपे और सुश्री सुलक्षणा नाइक की क्रिकेट सलाहकार समिति (CAC) ने अजीत के नाम पर मुहर लगाई। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद उन्हें सीनियर मुंबई टीम का मुख्य चयनकर्ता बनाया गया। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के साथ कोचिंग की जिम्मेदारी निभाई। क्रिकेट सलाहकार समिति ने वरिष्ठता के आधार पर पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष की भूमिका के लिए अगरकर के नाम की सिफारिश की।
भारत के पूर्व ऑलराउंडर अजीत अगरकर ने 110 प्रथम श्रेणी, 270 लिस्ट ए और 62 टी20 मैच खेले हैं। वहीं, देश के लिए उन्होंने 26 टेस्ट, 191 वनडे और चार टी20 मैच खेले। वह 2007 में पहला टी20 विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा थे। उनके नाम अभी भी वनडे में भारत के लिए सबसे तेज अर्शधतक लगाने का रिकॉर्ड दर्ज है। यह अर्धशतक उन्होंने 21 गेंद में साल 2000 में जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया था। उन्होंने सिर्फ 23 वनडे मैच में 50 विकेट हासिल किए थे।
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन ने लिया बड़ा एक्शन, CO जा सकते हैं जेल… जानें
इसे भी पढ़ें : उषा मार्टिन देगा मुआवजा, किया यह ऐलान…
इसे भी पढ़ें : देवघर में गजब का अनोखा सा नजारा, सावन के पहले ही दिन उमड़ा कांवरियों का सैलाब
इसे भी पढ़ें : दिग्गज नेता बाबूलाल मरांडी बने भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष…
इसे भी पढ़ें : दिग्गज नेता बाबूलाल मरांडी बने भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष…
इसे भी पढ़ें : IAS और IPS के बाद अब 9 IFS अफसरों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट…
इसे भी पढ़ें : फेस मैच और फिंगर प्रिंट मिलने पर ही चलेगी गोली… जानें कीमत








