spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

फेस मैच और फिंगर प्रिंट मिलने पर ही चलेगी गोली… जानें कीमत

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : गलती से पिस्टल से गोली चल जाने की भूल को अमेरिकी कंपनी बायोफायर बहुत जल्द दूर करने में जुटी है। इस कंपनी ने 9 MM की एक स्मार्ट गन बनाई है। इस गन के मार्केट में आ जाने के बाद लोग खुद को सुरक्षित और बेफिक्र महसूस करेंगे। इस गन की खासियत यह होगी कि इसमें फेस रिकग्निशन फीचर और फिंगरप्रिंट सेंसर लगे होंगे। फेस मैच या फिंगरप्रिंट मिलने के बाद ही इस स्मार्ट गन से फायर होगा। कंपनी का दावा है कि 9 MM की यह स्मार्ट हैंडगन साल 2024 से अमेरिकन मार्केट में उपलब्ध होगी। इसकी कीमत करीब एक लाख 23 हजार रुपए ($1,500) होने की संभावना है। अमेरिका में बीते कुछ सालों से कुछ ऐसे मामले सामने आये हैं, जिसमें बच्चे या फिर किसी अन्य शख्स ने गलती से फायर कर दिया हो। इस स्मार्ट पिस्टल के आ जाने से गन वॉयलेंस की घटनाओं में कमी आयेगी।

अमेरिका में आम हो या खास आदमी बड़े आसानी से गन खरीद सकता है। हथियार खरीदने के लिये यहां कोई लाइसेंस लेने की जरूत नहीं पड़ती है। हथियारों की खरीद-बिक्री में कोई जांच-पड़ताल नहीं होती। जांच केवल दुकान से बंदूक खरीदने पर ही होती है। खरीदार को केवल एक फॉर्म में नाम, पता, जन्मतिथि और नागरिकता की जानकारी देनी होती है। बंदूक बेचने वाले खरीदार की डिटेल अमेरिकी खुफिया एजेंसी FBI (फेडरल ब्यूरो ऑफ इंवेस्टिगेशन) को देता है, ताकि गन खरीदार के बैकग्राउंड को जाना जा सके। अमेरिका में गन कल्चर का इतिहास बहुत पुराना है। अमेरिका के वॉशिंगटन में रहनेवाले एक बड़ी हस्ती विवेक ने कोहराम लाइव को बताया कि अमेरिका में कई ऐसे शॉपिंग मॉल या छोटी-बड़ी दुकानें हैं, जहां हथियार बिकते है। यहां की कई हस्तियां गन कल्चर को बढ़ावा देते रहे हैं। बीते डेढ़-दो साल पहले रातों-रात कई करोड़ रुपये के हथियार बिक गये, उस समय अमेरिका में सीन कुछ और ही था। साल 2021 के जून में टेक्सास ने अपने नागरिकों को बिना लाइसेंस और ट्रेनिंग के हैंडगन रखने की इजाजत दे दी थी। वहीं साल 2021 के अप्रैल में अमेरिकी राज्य जॉर्जिया ने बिना परमिट और लाइसेंस के ही नागरिकों को हथियार रखने की इजाजत दे दी थी।

इसे भी पढ़ें : IPS प्रिया दूबे को मिली प्रोन्नति, बनीं ADG ट्रेनिंग…

इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में ग्रामीणों को काहे आया गुस्सा… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : घर से निकली DSP की बेटी की मिली डे’ड बॉडी…

इसे भी पढ़ें :मुखिया बनते ही मन बदला, पुलिस ने भेजा जेल…

इसे भी पढ़ें :आसमान में आज रात धरतीवासियों को दिखेगा अद्भुत नजारा, देखें क्या

इसे भी पढ़ें : गूगल मैप ने दिखाये दो रास्ते, पकड़ ली मौ’त की राह…

इसे भी पढ़ें : कल से सावन शुरू, सजधज के तैयार बाबानगरी में कांवरियों का आना शुरू…

इसे भी पढ़ें :

तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल…

Kohramlive : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े...

आंदोलित छात्रों पर ला’ठीचार्ज, क्या बोल गये रुरल SP… देखें वीडियो

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तेजप्रताप यादव और मल्लिका शेरावत का वीडियो वायरल…

Kohramlive : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े...

आंदोलित छात्रों पर ला’ठीचार्ज, क्या बोल गये रुरल SP… देखें वीडियो

Ranchi : JPSC-JSSC परीक्षा विवाद को लेकर चल रहे...