दिन में खोदा डोभा, रात में भर दिया… देखें वीडियो

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग की पवई पंचायत में शुक्रवार की रात कुछ मिट्टी ने वो दफना दिया, जिसे दिन की रोशनी में सवाल बनकर उठना था। दिन में गड्ढा खोदा गया और रात होते-होते वो गड्ढा मिट्टी से भर गया। ना कोई गवाही, ना कोई गुनहगार। बस एक वायरल वीडियो और गांव वालों की आंखों में बसी बेचैनी। बात थी एक जेसीबी की। वीडियो में साफ दिखा कि मशीन मनरेगा के डोभा निर्माण में लगी है। वायरल वीडियो के बाद BDO नितेश भाष्कर खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा, गड्ढा तो अब गड्ढा रहा नहीं, मिट्टी से पट चुका था। उन्होंने साफ कहा, “इस पर कोई योजना स्वीकृत नहीं थी, ना ही कोई पेमेंट हुआ। लेकिन जांच जरूरी है।” अब पूरे पंचायत के डोभा निर्माणों की जांच का आदेश दे दिया गया है। गांव के कुछ लोग पूछ रहे हैं, “कहीं मिट्टी से सिर्फ डोभा ही नहीं, ईमान भी तो नहीं ढंका गया?”

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जून का पहला सप्ताह : सभी 12 राशियों का हाल… जानें

KohramLive Desk : जून महीने का पहला सप्ताह कई...

सिंगापुर पहुंचे राजद सुप्रीमो, बेटी बोली, ‘आज हमारे घर भगवान आये हैं’…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद...

165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में शनिवार को झारखंड राज्य...

अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर, कमिश्नर ने गैर हाजिर का रोका वेतन…

Garhwa(Nityanand Dubey) : सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में अक्सर...