Kohramlive Desk : पैसे के अभाव में बहुत से लोग लोन लेकर मोबाइल, बाइक या कार खरीदते हैं। इस लोन का ब्याज बड़ा होता है। कहने को Zero Down Payment की बात कही जाती है, पर नियमों के अनुसार, लाखों रुपये वसूल लिये जाते हैं। इस संबंध में बैंक दो तरह की सुविधाएं देते हैं। पहला विकल्प होता है कि आप कुछ डाउन पेमेंट जमा करें और दूसरा विकल्प होता है कि जीरो डाउन पेमेंट स्कीम का फायदा उठाएं। जीरो डाउन पेमेंट स्कीम की हकीकत जान लेना बहुत जरूरी है।
ऐसे समझे जीरो डाउन पेमेंट को
मान लीजिए आप 1 लाख रुपये की कोई बाइक खरीद रहे हैं, उसमें से अगर आप 10 हजार रुपये जमा कर देते हैं और बाकी का लोन ले लेते हैं तो जमा किये गए 10 हजार रुपये डाउन पेमेंट कहलाएगा और बाकी 90 हजार रुपये पर आपका फाइनेंस कराना होगा। बाइक, कार या मोबाइल खरीदते समय कस्टमर कुल कीमत का कुछ हिस्सा सीधे चुका देते हैं, जबकि बाकी पैसे का पेमेंट बैंक या एनबीएफसी द्वारा किया जाता है। जब कोई सामान जीरो डाउन पेमेंट पर खरीदा जाता है तो कस्टमर को किसी भी तरह का डाउन पेमेंट जमा नहीं करना होता।
कम डाउन पेमेंट, ज्यादा ब्याज
अगर एक शख्स 20 लाख रुपये की कार खरीदता है और 5 साल की लोन अवधि चुनता है। वह 2 लाख रुपये का डाउन पेमेंट करता है तो उसे 18 लाख रुपये का कार लोन लेना होगा और 5 साल में जमा करना होगा। अगर 5 लाख रुपये का डाउन पेमेंट कर देते हैं, तो 5 साल में 15 लाख रुपये का लोन चुकाना होगा। दूसरे वाले मामले में आपको कम ईएमआई और कम ब्याज देना होगा। अगर आप जीरो डाउन पेमेंट पर कुछ खरीद लेते हैं तो फाइनेंसर या बैंक उस पर ब्याज भी ज्यादा लगाते हैं, जिससे आपको ज्यादा ब्याज भरना होता है।
इस गणित से समझिए
अब खुद समझिए। यदि आप कोई कार पर लोन ले रहे हैं, जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 6 लाख रुपये है। यहां हम बैंक की ब्याज दर को 10 फीसदी और लोन अवधि 5 साल मानकर चल रहे हैं। अगर आप पूरे 6 लाख रुपये पर फाइनेंस कराते हैं तो आपकी मासिक EMI 12,748 रुपये बनती है। अगर आप 1 लाख रुपये जमा कर देते हैं और बाकी 5 लाख रुपये पर लोन लेते हैं तो आपकी मासिक EMI 10624 रुपये बनती है। ऐसे में अगर आप जीरो डाउन पेमेंट पर कोई चीज खरीदते हैं तो आपको लाखों रुपये चुकाने पड़ सकते हैं।
इसे भी पढ़ें :सरेराह टपका डाला रंजीत सरदार को, टसल शुरू… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :दिल्ली पुलिस के दो “अधिकारी” चढ़े जामताड़ा साइबर पुलिस के हत्थे… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :हाई फीवर और बदन दर्द लेकर जाने वाले का माथा दर्द क्यों शुरू हो जाता… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :दामोदर नदी में बहती महिला को पुलिस जवान ने बचाया
इसे भी पढ़ें :वाह! ‘संस्कृत’ में क्रिकेट कमेंट्री, VIDEO देख लोग बोले…















