spot_img
spot_img
spot_img

Delivery boy मर्डर केस में 3 अरेस्‍ट, बताया क्‍यों मारा था छुरा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : रांची के चुटिया थाना क्षेत्र में दिन के उजाले में बेरहमी से मौत के घाट उतार दिये गये Delivery boy मनोहर किशन के 3 हत्‍यारोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मौका-ए-वारदात पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीनों को पकड़ा गया। गिरफ्तार अपराधियों में एक पीला रंग का जैकेट जूता, दूसरा अपराधी काला जैकेट और उजला टोपी पहने था। एक अपराधी हरे रंग का जूता पहने था, जिसपर खून भी लगा है। वहीं एक अपराधी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है। तीनों ने पुलिस के समक्ष अपना गुनाह कबूल कर लिया है। हत्‍या के पीछे छिपे राज को भी उगल दिया है।

यहां याद दिला दें कि गुरुवार की सुबह 9 बजे के करीब चुटिया के निवारणपुर में छुरा मारकर मनोहर किशन नाम के Delivery boy की हत्‍या कर दी गई थी। चुटिया के थानेदार वेंकटेश कुमार ने बताया था कि अबतक के अनुसंधान में जो, बातें उभरकर सामने आई है, उसके अनुसार मनोहर किशन के मर्डर के पीछे का कारण एक लड़की है। छुरा मारते समय एक हत्‍यारा बोल भी रहा था, लड़कीबाजी करते हो। अब सदा के लिए भूल जाओगे। वहीं लॉजिस्टिक कंपनी के कर्मचारी अमन कुमार दास ने बताया था कि लूटपाट के क्रम में मनो‍हर किशन की हत्‍या कर दी गई। गुरुवार को दिन के साढ़े 9 बजे चुटिया के निवारणपुर में हुई इस दुस्‍साहसिक वारदात के बाद राजधानी में सनसनी फैल गई। रांची के सिटी एसपी सौरभ कुमार से लेकर कई डीएसपी और थानेदार वेंकटेश कुमार मौके पर पहुंचे थे।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...