kohramlive desk : बालीवुड से यह बड़ी खबर आ रही है कि निर्माता-निर्देशक करन जौहर ने अपनी कंपनी धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म ‘दोस्ताना 2’ की री-कास्टिंग का एलान कर दिया है। इसके बाद अब उन्होंने पहले से फिल्म में कास्ट हुए कार्तिक आर्यन को सोशल मीडिया पर भी अनफॉलो (Unfollow) कर दिया है।
इसे भी पढ़ें :Breaking : #Lalu Yadav को #HighCourt से बड़ी राहत, इन शर्तों पर मिली जमानत
जंग में कूदीं कंगना
इसके बावजूद कार्तिक करन को अब भी फॉलो कर रहे हैं। इस बीच करन और कार्तिक की लड़ाई में कंगना रनोट भी कूद गई है। उन्होंने भड़ास निकालते हुए करन जौहर से अपील की है कि वे सुशांत की तरह पीछे पड़कर कार्तिक को फांसी लगाने के लिए मजबूर न करें।
इसे भी पढ़ें :पलामू : दीवार फांद कर रिमांड होम से भागा नाबालिक
क्या है कंगना के पोस्ट में
कंगना ने सोशल मीडिया पर लिखा है– “कार्तिक अपने दम पर यहां तक पहुंचा है और आगे भी वह अपने ही दम पर जाएगा। ‘पापा जो’ और उनकी नेपो गैंग से केवल यही अपील है कि उसे अकेला छोड़ दो। सुशांत की तरह उसके पीछे मत पड़ो और उसे फांसी लगाने के लिए मजबूर मत करो। उसे अकेला छोड़ दो गिद्धों, दफा हो जाओ चिंदी नेपोज।
Kartik has come this far on his own, on his own he will continue to do so, only request to papa jo and his nepo gang club is please leave him alone like Shushant don’t go after him and force him to hang himself. Leave him alone you vultures, get lost chindi nepos… https://t.co/VJioWHk38i
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) April 16, 2021

Kartik has come this far on his own, on his own he will continue to do so, only request to papa jo and his nepo gang club is please leave him alone like Shushant don’t go after him and force him to hang himself. Leave him alone you vultures, get lost chindi nepos… https://t.co/VJioWHk38i
— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) April 16, 2021
इसे भी पढ़ें :कोरोना का कहर : हालात नहीं सुधरे तो लग सकता है संपूर्ण लॉकडाउन, सीएम ने बुलाई अर्जेंट मीटिंग
20 दिनों की हो चुकी थी शूटिंग
गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन ने ‘दोस्ताना 2’ का पहला शेड्यूल पूरा कर लिया था, जो करीब 20 दिन का था। धर्मा प्रोडक्शंस की तरफ से सूत्र दोनों के बीच तकरार की खबरों को पुष्ट कर रहे हैं। उनका कहना है कि कार्तिक आर्यन तारीखें नहीं दे रहे हैं और स्क्रिप्ट में मीन मेख भी निकाल रहे हैं। ऐसे में फिल्म की शूटिंग फिर शुरुआत से ही होगी। इस स्थिति में धर्मा प्रोडक्शन को करीब 20 करोड़ रुपए का नुकसान लगना तय माना जा रह है।






