spot_img
spot_img
spot_img

17 April: दिनभर की बड़ी खबर, जिनपर रहेगी सबकी नजर…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

हमारी आंखों के सामने से कई सारी खबरें गुजरती हैं। इनमें से कुछ ऐसी अहम खबरें होती हैं, जिनका हमारे जीवन पर असर पड़ता है…

आज मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान

देवघर के मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए आज वोट डाले जायेंगे. 6 उम्मीदवारों की सियासी किस्मत का फैसला सवा तीन लाख मतदाता करेंगे.

रांची में सीएम सोरेन करेंगे सर्वदलीय बैठक

रांची में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज शाम 6.30 बजे ऑनलाइन सर्वदलीय बैठक करेंगे. कोरोना के हालात पर राज्य सरकार कोई बड़ा फैसला ले सकती है.

पश्चिम बंगाल: पांचवें चरण की 45 सीटों पर आज मतदान

पश्चिम बंगाल में 17 अप्रैल यानी शनिवार को पांचवें चरण का चुनाव होना है. इस चरण में सबसे ज्यादा सीटों पर चुनाव हो रहा है. जिन 45 सीटों पर पांचवें चरण में मतदान होना वहां 2019 के लोकसभा चुनावों में भाजपा को टीएमसी की तुलना में ज्यादा वोट मिले थे.

14 विधानसभा सीटों और 2 लोकसभा सीटों पर आज उपचुनाव

राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, झारखंड, कर्नाटक, मिजोरम, नागालैंड, ओडिशा, तेलंगाना में 14 सीटों पर आज उपचुनाव होगा. साथ ही कर्नाटक की बेलगाम और आंध्र प्रदेश की तिरुपति सीट पर लोकसभा उपचुनाव होगा.

लालू यादव की जमानत याचिका पर आज सुनवाई

चारा घोटाला मामले में सजायफ्ता लालू यादव की जमानत पर आज झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई होगी. अगर लालू प्रसाद को जमानत मिलती है, तो वे जेल से बाहर आ जाएंगे.

चैत्र नवरात्रि का आज पांचवा दिन, स्कंदमाता की होगी पूजा

आज नवरात्रि का पांचवां दिन है. चैत्र नवरात्रि के 5 वें दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है. नवरात्रि में स्कंदमाता की पूजा करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है.

बिहार : कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर आज सर्वदलीय बैठक

बिहार में बढ़ते कोविड-19 के मामले को देखते हुए आज राज्यपाल फागू चौहान के नेतृत्व में सर्वदलीय बैठक बुलाई गई है. बैठक में संक्रमण की मौजूदा स्थिति समेत आगे इस पर काबू पाने के लिए क्या इंतजाम किए जाएं, इस पर चर्चा होगी.

आईपीएल : मुंबई से आज हैदराबाद की टीम भिड़ेगी

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीम आज शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में मुंबई इंडियंस (MI) की मजबूत टीम के खिलाफ भिड़ेगी. इस मैच में वह सही प्लेइंग-XI के साथ उतरने प्रयास करेगी, जिससे कि लगातार दो हार के बाद जीत का खाता खोल सके.

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...