कोरोना का कहर : हालात नहीं सुधरे तो लग सकता है संपूर्ण लॉकडाउन, सीएम ने बुलाई अर्जेंट मीटिंग

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

दिल्ली : कोरोना का कहर दिल्ली में तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है । दिल्ली में नाइट कर्फ्यू पहले से ही लागू है। लेकिन दिल्ली के सीएम केजरीवाल के नए ऐलान के बाद अब वीकेंड कर्फ्यू भी लागू हो चुका है। शुक्रवार रात 10 से लागू हुआ ये कर्फ्यू सोमवार सुबह 6 बजे तक जारी रहने वाला है। आज पहले वीकेंड कर्फ्यू का पहला दिन है। वीकेंड कर्फ्यू आने वाले दिनों में भी इसी तरह ही जारी रहेगा जब तक कि कोई नया आदेश नहीं आ जाता है।

इधर कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक आज रिव्यू मीटिंग बुलाई है। इस मीटिंग में कोविड-19 मैनेजमेंट के लिए नोडल मंत्री मनीष सिसोदिया, हेल्थ मिनिस्टर सत्येंद्र जैन और अन्य महत्वपूर्ण अधिकारी शामिल होने वाले हैं। मिली सूचना के मुताबिक़ केजरीवाल 3 बजे MCD कमिश्नरों के साथ वीडियो मीटिंग करेंगे।संभावनाएं जताई जा रही हैं कि अगर वीकेंड कर्फ्यू से भी कोरोना मामले नहीं घटते हैं तो दिल्ली में जल्द ही संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें :पलामू : दीवार फांद कर रिमांड होम से भागा नाबालिक

इसे भी पढ़ें :Breaking : #Lalu Yadav को #HighCourt से बड़ी राहत, इन शर्तों पर मिली जमानत

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक हफ्ते में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें नया रेट

Kohramlive : देश में महंगाई से जूझ रही जनता...

20 मई को बंद रहेगी यहां मेडिकल दुकानें, जानें क्यों…

Kohramlive : ऑनलाइन दवा बिक्री यानी ई-फार्मेसी और बड़ी...

स्कूल टॉपर बनने पर परिवार ने भगवान को चढ़ाई चांदी की किताब…

Kohramlive : राजस्थान की वीरभूमि चित्तौड़गढ़ में CBSE 12वीं...

स्वीडन ने PM मोदी को पहनाया सम्मान का सबसे चमकदार सितारा…

Kohramlive : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन...