शनिवार को एक बार फिर देर रात ढाई बजे छत से नीचे पेड़ के सहारे उतर कर नाबालिक रिमांड होम से भाग निकला। भागने वाले नाबालिक की उम्र 17 वर्ष है। वह चंदवा का रहने वाला है। दुष्कर्म के मामले में उसे रिमांड होम लाया गया था। सीसीटीवी कैमरे में उसके भागने का मामला कैद हुआ है।
डीसी व एसपी को दी जानकारी
मालूम हो कि दो माह पहले रिमांड होम में छापेमारी हुई थी। इसमें यहां बंद नाबालिकों के कमरे से मोबाइल फोन, गांजा व अन्य नशीला पदार्थ मिला था। इतना होने के बाद भी शातिर आरोपी नाबालिगों की निगरानी में चूक बड़ी लापरवाही है। बच्चे के फरार होने की सूचना जिला समाज कल्याण पदाधिकारी नीता चौहान ने डीसी व एसपी को जानकारी दी है।




