spot_img

रांची के बाद लातेहार में ताबड़तोड़ फायरिंग, तीन जख्मी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Latehar : लातेहार का मल्हन इलाका अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा। कुछ अपराधियों ने रेलवे साइट में लगी मिक्सिंग पॉइंट में ताबड़तोड़ गोलीबारी की। इस गोलीबारी में तीन लोग जख्मी हो गये। जख्मी लोगों में रेलवे साइट में काम कर रहे दो मजदूर और एक इंजीनियर शामिल हैं। जख्मी लोगों के नाम शिव कुमार यादव, विशेश्वर यादव और विकास यादव बताए गये हैं। घायलों को पहले चंदवा सीएचसी ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रांची रेफर कर दिया गया।

इधर, ताबड़तोड़ फायरिंग की फैली खबर के बाद इलाके में दहशत है। मिली सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई। आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। लोगों ने पुलिस को बताया कि काफी संख्या में अपराधियों ने धावा बोला था। सभी हथियार से लैस थे। पहले भी काम बंद करने को लेकर धमकी दी गई थी। फायरिंग कर वहां लगी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ किया गया। वारदात को चंदवा थाना क्षेत्र के मल्हन में अंजाम दिया गया है।

इसे भी पढ़ें :लज्जित होकर खुद को जलाने वाली छात्रा मर गयी, मरने से पहले क्या बोल गई…देखें

इसे भी पढ़ें : धनबाद से बक्सर जा रहे पति-पत्नी पर बरही में फायरिंग, फिर क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें : पति-पत्नी के रिश्ते में आई खटास का भयानक अंत, सास को भी नहीं छोड़ा…

इसे भी पढ़ें : क्या बताये बाबू… हक जताने पर अनाप-शनाप सुनना पड़ता है… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : BPSC की पीटी परीक्षा का पैटर्न बदला

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

आज से बदल गये कई बड़े नियम, आप पर क्या पड़ेगा असर… जानें

Kohramlive : 1 जुलाई से कई बड़े नियम बदल...

सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना

Kohramlive : तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले...

इन राशियों के लिए लक्की रहेगा महीने का पहला दिन… जानें

Kohramlive : इन राशियों के लिए शुभ रहेगा महीने...

रांची का ‘यह रास्ता यमलोक की ओर जाता है’… देखें वीडियो

Ranchi : राजधानी रांची के नामकुम प्रखंड की लाली...

CM का आदेश, हटाये गये जमशेदपुर और सरायकेला के पुलिस कप्तान…

Ranchi : झारखंड सरकार ने जमशेदपुर और सरायकेला में...