चाईबासा : गुदड़ी थाना क्षेत्र के बुरुंगकेल गांव में आपसी विवाद में एक 60 वर्षीय व्यक्ति की हत्या कर दी गई। हत्या कर शव को छुपाने की नीयत से जमीन में गाड़ दिया गया। पुलिस को जैसे ही एक व्यक्ति के हत्या की सूचना मिली। पुलिस ने अपने स्तर से मामले का सत्यापन कराया। जिसमें मामला सही पाया गया। जिसके बाद गुदड़ी थाना प्रभारी, सशस्त्र बल तथा सीआरपीएफ 60 बटालियन के साथ बुरुंगकेल पहुंचे। सर्च अभियान चलाकर दंडाधिकारी की उपस्थिति में मृतक का शव जमीन से खोदकर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक का नाम जुएल लोमगा 60 वर्ष, पिता- जीरेड लोमगा साकिन – बुरूंगकेल का रहने वाला था। पुलिस की जांच में हत्या का कारण आपसी विवाद बताया जा रहा है। घटना में पुलिस ने कुछ लोगों को डिटेन किया और हिरासत में लेकर सभी से पूछताछ कर रही है।
इसे भी पढ़ें : दिनदहाड़े दारोगा को गोली मारने वाले दोनों अपराधी धराये
इसे भी पढ़ें : शादी के चार दिन बाद ही मामी को भांजे से हुआ प्यार, और दोनों हो गए…
इसे भी पढ़ें : नेतरहाट ने जारी किया एंट्रेंस टेस्ट का परिणाम, यहां देखें रिजल्ट










