रांची : झारखंड के नामी सरकारी स्कूल नेतरहाट सरकारी आवासीय विद्यालय ने प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी किया। ये परीक्षा क्लास 6 में नामांकन के लिए हुई थी। यह परीक्षा 5 दिसंबर 2020 में जिला मुख्यालयों में आयोजित की गई थी। ये परीक्षा 100 सीटों में एडमिशन के लिए ली गई थी।
स्कूल प्रिंसिपल डॉ. संतोष कुमार सिंह के मुताबिक, इस परीक्षा में सफल कैंडिडेट को शारीरिक जांच की सूचना जल्द दी जाएगी। शारीरिक जांच और मूल प्रमाण पत्रों के वेरिफिकेशन के बाद ही कैंडिडेट का एडमिशन होगा।
इस परीक्षा में अनारक्षित श्रेणी में 40, आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी में 10, अनुसूचित जाति श्रेणी में 10, अनुसूचित जनजाति श्रेणी में 26, अत्यंत पिछड़ा वर्ग श्रेणी में 8 और पिछड़ा वर्ग श्रेणी में छह अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं।
स्कूल की वेबसाइट www.netarhatvidyalaya.com पर भी रिजल्ट देखा जा सकता है।
इसे भी पढ़ें : घाटशिला में अज्ञात वाहन की चपेट में आया साइिकल सवार, मौत
इसे भी पढ़ें : मॉब लिंचिंग के शिकार सचिन के परिजनों से मिले पूर्व मंत्री आरसी चंद्रवंशी, आर्थिक मदद की










