GARHWA(NITAYANAND DUBEY) : गढ़वा की एक कोरवा जनजाति की लड़की रास्ता भटकर सिमडेगा चली गई। वहां उसने एक होटल में काम किया। लगभग 2 महीने काम करने के पश्चात होटल वाले ने उसे पैसे नहीं दिए तथा उसका सामान भी छीन लिया। बाद में सिमडेगा के नारी निकेतन के सहयोग से वह सहयोग विलेज पहुंची तथा वही रह रही थी। सहयोग विलेज की संचालिका लूदाम सांगा ने इसके परिजनों के बारे में पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन पता न चल सका। बच्ची शैक्षणिक एवं सामाजिक जागरूकता से काफी दूर है। इस कारण अपना पूरा पता बताने में सक्षम नहीं थी।
सहयोग विलेज की संचालिका ने किया सिमडेगा जिला विधिक सेवा प्राधिकार से संपर्क
कुछ दिन पहले सहयोग विलेज की संचालिका ने जिला विधिक सेवा प्राधिकार सिमडेगा के सचिव मनीष कुमार से संपर्क कर उन्हें वस्तुस्थिति से अवगत कराया। सचिव मनीष कुमार ने जब किशोरी से संपर्क किया तो उसने अपना नाम रानी पिता बिफन कोरवा ग्राम डोल कदवा बताया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने इस लड़की की पीड़ा को महसूस किया तथा पता लगाने का प्रयास शुरू किया। डोल कदवा नामक जगह अलग-अलग राज्यों में काफी थे। प्रयास के बाद एक गांव गढ़वा जिला के चिनिया थाना के अंतर्गत भी पता चला। उन्होंने गढ़वा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव कुमार विपुल से संपर्क कर सारी बातें बताई तथा उनसे भी प्रयास का अनुरोध किया।
पीएलबी की टीम ने बच्ची के माता-पिता का पता लगाया
सचिव ने अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के राजेश शरण सिंह को सूचित करते हुए दिशा-निर्देश प्राप्त किया। इसके उपरांत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गढ़वा ने गोपाल चौबे एवं एक अन्य पीएलबी की एक टीम का गठन कर बच्ची के माता-पिता का पता लगाने के लिए उक्त गांव भेजा। पीएलबी ने रानी कुमारी के माता-पिता से संपर्क कर उचित पहचान कर उन्हें वस्तुस्थिति को बताया शुरू में वह लोग डर गए लेकिन समझाने बुझाने पर मान गए। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार सिमडेगा के साथ समन्वय स्थापित करने के प्रयास शुरू किया गया तथा लड़की के माता-पिता को वाहन द्वारा सिमडेगा भेजा गया। सिमडेगा में सचिव ने उसके माता पिता की पहचान स्थापित होने के पश्चात रानी कुमारी को उसके माता-पिता को सौंप दिया। अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गढ़वा राजेश शरण सिंह ने लड़की और उसके परिवार को धोती, साड़ी, कंबल तथा अनाज उपलब्ध कराया। उन्होंने लड़की और उसके परिवार को आश्वासन दिया कि सरकारी योजनाओं का लाभ भी उन्हें दिलाया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : मिड-डे मील खाकर स्टूडेंट्स का हुआ यह हाल, फिर टीचर ने किया यह काम… देखें
इसे भी पढ़ें :केंद्र ने जारी किया सोशल प्रोग्रेस इंडेक्स, इन राज्यों ने मारी बाजी… देखें
इसे भी पढ़ें :₹500 कम होगा LGP सिलिंडर का दाम, जानें कब और कहां
इसे भी पढ़ें : धोनी के नाम पर कमाने वाले धराये… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : बाइक और टेम्पो में जोरदार टक्कर, उड़े परखच्चे… देखें
इसे भी पढ़ें : अद्भुत सा नजारा दिखा गूंज महोत्सव में, गर्वनर बोले- पहली बार देखा…








