Siwan : बिहार के सिवान में मिड-डे मील यानी मध्याह्न भोजन खाकर आधा दर्जन छात्राएं बीमार पड़ गईं। मामला दरौंदा प्रखंड स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय का है। बीमार छात्राओं को इलाज के रंगरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में मीडिया कर्मी देखकर वहां से शिक्षक गायब हो गए। बताया जाता है कि स्कूल की आधा दर्जन छात्राएं अचानक बेहोश हो गईं। पीड़ित छात्राओं को आनन-फानन में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद सिवान सदर अस्पताल में रेफर कर दिया। यहां 6 छात्राओं का इलाज जारी है। बीमार छात्राओं में रानी कुमारी, अंशु कुमारी, निधि कुमारी, खुशबू कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, आंशिका कुमारी शामिल हैं। मंगलवार की सुबह में पीड़ितों के गार्जियन को घटना की सूचना दी गई।
पकौड़ी के बाद अंडा खाने से हुए बेहोश
कक्षा 6 की पीड़ित खुशबू कुमारी ने बताया कि कल शाम को नाश्ता में पकौड़ी एव मुढ़ी खाई थी, तभी अचानक सीने में तेज दर्द हुआ। चक्कर आने लगा और बेहोश हो गई। देखते ही देखते करीब आधा दर्जन छात्राएं बेहोश हो गईं। इसकी सूचना छात्राओं ने स्कूल की वार्डन और गार्ड राघव कुमार को सोनी कुमारी दी। इसके बाद सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इसे भी पढ़ें : केंद्र ने जारी किया सोशल प्रोग्रेस इंडेक्स, इन राज्यों ने मारी बाजी… देखें
इसे भी पढ़ें : धोनी के नाम पर कमाने वाले धराये… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें : बाइक और टेम्पो में जोरदार टक्कर, उड़े परखच्चे… देखें
इसे भी पढ़ें : अद्भुत सा नजारा दिखा गूंज महोत्सव में, गर्वनर बोले- पहली बार देखा…




