spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

शाम में फोन पर पत्‍नी से हुई बात, सुब‍ह गला रेता मिला शव

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

बेड़ो : 45 साल के एक व्‍यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के चेहरे और गले में तेज धारदार हथियार से वार के निशान मिले हैं। सूचना पुलिस तक पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्‍जे में लिया। आसपास के लोगों ने शव की पहचान मांडर प्रखंड के चिगरी निवासी बुधवा लोहरा के रूप में की। उसका शव नरकोपी थाना क्षेत्र में मंदरो गांव के टोंगरी जोगी नामक सुनसान स्थल से मिला।

नरकोपी थाना प्रभारी विजय मंडल ने बताया कि बेरहमी से बुधवा की हत्‍या की गई है। पत्नी अंजनी देवी के बयान पर अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस हत्‍या के आरोपियों की तलाश में जुट गई है। मृतक के दो बेटे हैं, जो रांची में रहकर पढ़ाई करते हैं।

पत्‍नी अंजनी ने बताया कि तीन दिन पहले वह घर से निकले थे। मंगलवार की शाम 4 बजे बात भी हुई थी। उसने बीजूपाड़ा में होने की बात कही थी। आज शव मिलने की सूचना मिली।

Read More : Big Breaking : मुठभेड़ में जख्‍मी असिस्‍टेंट कमांडेंट राजेश कुमार शहीद, एक उग्रवादी भी ढेर

Read More : यूपी के शूटर को मिली थी भाजपा नेता की मुड़ी की कीमत, सुनें क्या बोले रुरल एसपी

Read More : PNB के Locker से गायब जेवर ICICI की तिजोरी में, देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

चौपारण में वन सुरक्षा के लिये बन रहे 6 हजार पिलर, लग गया ये आरोप…

Chouparan : बंजर वनभूमि को फिर से हरियाली से...

झारखंड में मतदाताओं को केवल प्री-फिल्ड फॉर्म और फोटो देना होगा…

Ranchi : झारखंड के करोड़ों मतदाताओं के लिये राहत...