रांची : प्रेम सागर मुंडा के भाई बबलू सागर मुंडा पर जानलेवा हमला किया है। बबलू सागर मुंडा की गाड़ी पर अपराधियों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। इस गोलीबारी में बबलू सागर मुंडा का निजी बॉडीगार्ड अजय सोमर घायल हो गया। घायल बॉडीगार्ड को आनन-फानन में रांची के रिम्स अस्पताल में भेजा गया। जानकारी के अनुसार बबलू पर जानलेवा हमला कांके थाना क्षेत्र के बोड़या में किया गया। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। बबलू सागर मुंडा कोयला व्यवसायी है। गोलीबारी में टीपीसी का नाम उछला है।
2020 में प्रेम सागर मुंडा को गोलियों से छलनी कर दिया गया था
यहां याद दिला दें कि 03 मार्च 2020 को बबलू सागर मुंडा के भाई प्रेम सागर मुंडा को गोलियों से छलनी कर दिया गया था। वारदात को शाम 7 बजे मोरहाबादी मैदान स्थित होटल पार्क प्राइम के पास अंजाम दिया गया था। बाइक सवार दो अपराधियों ने प्रेम को घर कर गोली मारी थी और भाग निकलने में कामयाब हो गये थे।

Read More : Big Breaking : मुठभेड़ में जख्मी असिस्टेंट कमांडेंट राजेश कुमार शहीद, एक उग्रवादी भी ढेर
Read More : यूपी के शूटर को मिली थी भाजपा नेता की मुड़ी की कीमत, सुनें क्या बोले रुरल एसपी
Read More : PNB के Locker से गायब जेवर ICICI की तिजोरी में, देखें वीडियो
Read More : UIDAI के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, जानें क्या पड़ेगा असर












