रांची : अधिवक्ता परिषद झारखंड के सदस्यों की शनिवार को अहम बैठक की गई। बैठक में नये मार्गदर्शक, प्रदेश पदाधिकारी, राष्ट्रीय परिषद सदस्य व प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व विभिन्न आयामों के प्रमुख शामिल हुये। बैठक रांची के वनवासी कल्याण केंद्र के सभागार में राजेन्द्र कुमार मिश्र की अध्यक्षता में की गई। जिसमें 7 से 14 सितंबर के बीच स्थापना दिवस सप्ताह के आयोजन सहित अन्य विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। क्षेत्रीय संगठन मंत्री सुनील कुमार ने वर्चुअल दिशा-निर्देश दिये। इसमें कई जिलों के पदाधिकारियों ने वर्चुअली शामिल हुये। बैठक में राज्य को पांच भागों में बांट कर पूरे सप्ताह विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई।
बैठक में अनिल कुमार कश्यप को कार्यक्रम का संयोजक और मनोज कुमार को सह संयोजक बनाया गया। आगे की रूपरेखा के लिए वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कुमार कश्यप के निवास पर अगली बैठक रखी गई है। इस अवसर पर मुख्य रूप से अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्र, उपाध्यक्ष डॉ संतोष पांडेय, महामंत्री विजय नाथ कुंवर, मार्गदर्शकगण शिवनाथ अग्रवाल, कृष्ण गोपाल निताई, राजेन्द्र कृष्ण, राष्ट्रीय परिषद सदस्य प्रशांत विद्यार्थी, प्रमोद गुप्ता, डॉ भीम महतो व बक्शी विभा, मंत्री नीता कृष्ण, स्वाध्याय मंडल प्रमुख अखौरी अंजनी कुमार, जनहित याचिका प्रमुख सुनील कुमार, न्याय प्रवाह प्रमुख मनोज कुमार, मीडिया सह प्रमुख रीतेश कुमार बॉबी, कार्यसमिति सदस्य लीना मुखर्जी, हाराधन प्रामाणिक,राधाकृष्ण गुप्ता, अशोक मिश्र, रविन्द्र यादव के अलावा वर्चुअल रूप से वरीय अधिवक्ता अनिल कुमार कश्यप, मार्गदर्शक प्रशांत सिंह, उपाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, प्रांत महिला प्रमुख महामाया रॉय, मंत्री अरविंद गोयल विशेष रूप से शामिल हुए।
Read more:…और थाने में ही रेत दिया पत्नी का गला
Read more:ससुराल में हुआ अपमान, युवक ने उठाया ये खौफनाक कदम…
Read more:डेढ़ माह पहले हुआ था अंतिम संस्कार, अचानक आकर बोली मैं जिंदा हूं…
Read more:घर से भागी रानी बनी दारोगा दीपक की दुल्हन, देखें वीडियो
Read more:चंद मिनटों में बैंक खाता खाली करने में माहिर लोगों को देखें…
Read more:मालगाड़ी से कटकर युवक की मौत
Read more:कभी पकड़ने तक की कोशिश नहीं हुई, सिर्फ दिखावे के लिए कुर्की










