spot_img
spot_img
spot_img

चंद मिनटों में बैंक खाता खाली करने में माहिर लोगों को देखें…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Deoghar : किसी का बैंक खाता चंद मिनटों में ही खाली कर देने में माहिर 17 साइबर अपराधी पकड़े गये। इन्‍हें देवघर पुलिस ने गिरफ्तार किया। 6 लोग ऐसे हैं, जो आपस में एक-दूसरे के भाई हैं। गिरफ्तार साइबर अपराधियों ने कई चौंकाने वाले खुलासे किये हैं। सबसे पहले यह लोग ये जानकारी जुटाते हैं कि किसके खाते में कितना माल है। जानकारी मिलते ही शुरू होता है उन्‍हें झांसे में लेने का खेल। हर किसी को तरह तरह का लोभ लालच देकर उनसे हासिल किया जाता है ओटीपी। ओटीपी मिलते ही आ जाता है मैसेज बैंक खाता खाली हो जाने का। फिर लोग भागे-भागे जाते हैं साइबर थाना। आम से लेकर खास लोग फंसते जा रहे हैं साइबर अपराधियों के मकड़जाल में और साइबर क्रिमिनल हो रहे मालामाल। साइबर अपराधियों के शिकार होने से बचने के लिए कई जिलों की पुलिस ने इश्‍तेहार तक निकाले, पोस्‍टरबाजी की, सोशल मीडिया तक का सहारा लिया, पर लोग अब तक जागे नहीं।

सभी अपराधियों की गिरफ्तारी देवघर के अलग-अलग थाना क्षेत्र से हुई। अपराधियों के पास से पुलिस ने 27 मोबाइल, 44 सिम कार्ड, 5 एटीएम कार्ड, 12 पासबुक, 2 चेकबुक और 130800 रुपया नगद बरामद किया गया है।
गिरफ्तार अपराधियों में चंदन दास, नंदन दास, चंदन दास, रवि दास, प्रवीण यादव, विकास दास, मौला बक्श अंसारी, रकीब अंसारी, महबूब अंसारी, मोइनुद्दीन अंसारी, शहादत अंसारी, बदरुद्दीन अंसारी, सदीक अंसारी, राजू सिंह, विराट सिंह, राजेश मंडल और सुजीत मंडल शामिल है।

Read more:चाल धंसने से युवक की मौत, ऐसे हुआ हादसा

Read more:अमिताभ बच्‍चन का बॉडीगार्ड शिंदे क्‍लोज, सालाना डेढ़ करोड़ देते थे पगार

Read more:बहुचर्चित पूर्व IPS Amitabh Thakur को घर से घसीट कर ले गई पुलिस, देखें वीडियो

Read more:“पहरेदारों” की पनाह में आया 10 लाख का इनामी खूंखार माओवादी प्रमाणिक

Read more:जल्द खुलेगा राज, क्या है सच… जांच शुरू… देखें वीडियो

Read more:जालिम पति ऐसी जगह मारता… बता नहीं सकती ।। पुलिस आंटी ने डंडे से मारा : मासूम दीप

Read more:ससुर, देवर, ननद और बच्चों तक को पिला डाली जहरीली चाय… देखें क्यों

Read more:झारखंड के दूध उत्‍पादक किसानों को 30 अगस्त से एक रुपये प्रति लीटर मिलेगी सब्सिडी

Read more:पहली बारिश में धंस गया मनरेगा के तहत बना कुआं

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...

कौन है मृतक? मोबाइल कॉल ने खोला राज, पुलिस जांच में जुटी…

Chouparan : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र के भगहर पंचायत...