spot_img

एक्ट्रेस ईशा आलिया के पति का दावा निकला झूठा… देखें क्या

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : मौके-ए-वारदात का CCTV फुटेज में लूटमार का कोई संकेत नहीं मिला है। झारखंड की एक्ट्रेस रिया कुमारी उर्फ ईशा आलिया के पति प्रकाश सिंह का दावा झूठा निकला। कोलकाता पुलिस ने रिया के पति प्रकाश सिंह और उसके देवर संदीप को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जब इन दोनों से यह पूछा गया कि रिया को गोली लगने के बाद घटनास्थल के पास बने पुलिस सहायता बूथ पर तुरंत संपर्क क्यों नहीं किया। दोनों के पास कोई जवाब नहीं थे। अब पुलिस यह पता करने में जुट गई है कि क्या एक्ट्रेस रिया की लाइफ स्टाइल से खुश नहीं थे? वहीं रिया के नाते-रिश्तेदारों और अपने-पराये के सोशल नेटवर्किंग वॉल को भी खंगाल रही है, ताकि कुछ ठोस साक्ष्य या सबूत हाथ लग सके। रिया और प्रकाश ने लव मैरिज किया था। दोनों रांची के टैगोर हिल रोड में एक अपार्टमेंट में रहते थे। रिया का अंतिम संस्कार हजारीबाग में किया गया। यहां याद दिला दे कि एक्ट्रेस ईशा उर्फ रिया के पति प्रकाश सिंह ने पुलिस को बताया था कि बीते 28 दिसम्बर को भोर में तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। वहीं लूटपाट शुरू कर दी। प्रतिरोध करने पर उनकी पत्नी रिया को गोली मार दी और तीनों वहां से भाग गये। किसी तरह वो अपनी पत्नी को लेकर अपनी कार तक आया। इसके बाद करीब 3 किलोमीटर आगे जाने पर हाईवे पर कुछ लोगों को इस बारे में बताया। कुछ स्थानीय लोगों की मदद से पत्नी को अस्पताल लेकर गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

झारखंड की जानी-मानी एक्ट्रेस रिया कुमारी की हत्या से हाय-तौबा मच गई। रिया के घरवाले की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर पति और उसके देवर को गिरफ्तार कर लिया। इस कांड के अनुसंधान में जुटी पुलिस ने मौके-ए-वारदात से कई प्रदर्श जुटाये हैं। वहीं ठोस साक्ष्य और सबूत जुटाने की कोशिश में लगातार जुटी हुई है। वैसे CCTV फुटेज में लूटमार का कोई संकेत नहीं मिलने पर पुलिस की जांच की दिशा-दशा भी बदल गई है। पुलिस पूरे मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है।

इसे भी पढ़ें : रांची के आसपास पिकनिक मनाना हो तो झांक ले यहां…

इसे भी पढ़ें : बिहार शराब कांड : मास्टरमाइंड गिरफ्तार… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : #RishabhPant :”झपकी लगने से नहीं, गड्ढे बचाने में हुये पंत जख्मी”

इसे भी पढ़ें : Changes @ साल 2023 : स्टूडेंट्स से लेकर गृहणी तक पर पड़ेगा असर

इसे भी पढ़ें : Bihar News : साल के आखिरी दिन कई IPS इधर से उधर… देखें

इसे भी पढ़ें : वार्षिक राशिफल 2023 : मेष से मीन राशि वाले एक क्लिक में जानें कैसा बीतेगा पूरा साल

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, अपने जिले का हाल जानें…

Ranchi : झारखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय...

डबल डाउन बार ह’त्याकांड : बिष्टुपुर थानेदार भी सस्पेंड

Jamshedpur : जमशेदपुर के चर्चित डबल डाउन बार हत्याकांड...

गिरिडीह रजिस्ट्रार ह’त्या मामले में 6 कस्टडी में…

Ramgarh : रामगढ़ के मांडू थाना क्षेत्र में जमीन...

एशियन गेम्स के लिए BCCI ने कर दिया टीम का ऐलान…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने 2026 एशियाई...

सुप्रीम कोर्ट से आसाराम को बड़ा झटका…

Kohramlive : नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में उम्रकैद की...