Kohramlive : सड़क हादसे में जख्मी स्टार क्रिकेटर ऋषभ पंत की हालत में पहले से सुधार है। उन्हें देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांच विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम पंत का इलाज कर रही है। टीम में सर्जन, ऑर्थोपेडिक सर्जन समेत कई विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल हैं। पंत की हालत के बारे में पल-पल की जानकारी उनके घरवाले और BCCI को दी जा रही है। वहीं, DDCA के अधिकारी आज मैक्स अस्पताल पहुंचे। उन्होंने बताया कि पंत के इलाज के लिए भारत के बेस्ट डॉक्टरों से सलाह-मशविरा लिया जा रहा है। फिलहाल, पंत का इलाज देहरादून के मैक्स अस्पताल में ही चलेगा। दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन के डायरेक्टर श्याम शर्मा ने ऋषभ पंत से मुलाकात के बाद ये जानकारी मीडिया को दी। उन्होंने कहा कि ऋषभ ने उन्हें बताया है कि झपकी लगने से नहीं बल्कि गड्ढे से बचाने के चक्कर में कार का संतुलन बिगड़ गई। वहीं, BCCI की तीन सदसीय टीम जख्मी पंत को देखने अस्पताल गये। इनमें एक लीगल एडवाइजर भी थे।
इसे भी पढ़ें : Bihar News : साल के आखिरी दिन कई IPS इधर से उधर… देखें
इसे भी पढ़ें : वार्षिक राशिफल 2023 : मेष से मीन राशि वाले एक क्लिक में जानें कैसा बीतेगा पूरा साल
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग में बंद दुकान में भास्कर ने चलाई गोलियां, PLFI ने ली जिम्मेदारी
इसे भी पढ़ें : गोरी मेम देख फंस मत जाना मेरे भाई… देखें वीडियो












