KohramLive : दिन वही, तारीख वही, बदल रहा है… तो बस साल। नये साल में कई बदलाव होने वाले हैं। पढ़ाई-लिखाई से लेकर आधार-पैन कार्ड और लॉकर तक के नियमों में बदलाव होने जा रहे हैं। आइये जानते हैं क्या-क्या बदलाव होने के संकेत हैं।
आधार और पैन कार्ड
साल 2023 के मार्च के अंत तक पैन कार्ड को आधार से लिंक करा लेना होगा, वर्ना इसे निष्क्रिय कर दिये जाने की बात सामने आई है। यह बदलाव अप्रैल माह की पहली तारीख से लागू होने की संभावना है।
CBSE परीक्षा का पैटर्न बदलेगा
साल 2023 में CBSE अपने परीक्षा पैटर्न में बड़ा बदलाव करने जा रही है। यह खबर खासकर CBSE के कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों के लिए हैं। नई शिक्षा नीति के तहत अब छात्रों से योग्यता आधारिक सवाल पूछे जाएंगे यानि सिर्फ एकेडमिक ही नहीं बल्कि हर छात्र की योग्यता का परखा जायेगा। शिक्षा मंत्रालय के मुताबिक 10वीं में 40 प्रतिशत और 12वीं में 30 प्रतिशत प्रश्न योग्यता आधारिक होंगे।
लॉकर से जुड़े गाइडलाइन
रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से बैंक लॉकर से जुड़े नई गाइडलाइन जारी की गई है। नये नियम 1 जनवरी 2023 से लागू हो जायेंगे। लॉकर के मुद्दे पर बैंक अब ग्राहकों के साथ मनमानी नहीं कर पायेंगे। नये नियम के मुताबिक अगर बैंक लॉकर में रखे सामान को कोई नुकसान पहुंचता है तो इसके लिए बैंक की जवाबदेही होगी। इसके लिए बैंक और ग्राहकों के बीच एग्रीमेंट होगा। यह 31 दिसंबर तक के लिए वैध रहेगा। बैंकों को लॉकर से जुड़े नियमों में बदलाव के बारे में ग्राहकों को सभी जानकारी SMS और अन्य माध्यमों से देनी पड़ेगी।
केर्डिट कार्ड के नियमों में बदलाव
1 जनवरी 2023 से क्रेडिट कार्ड के जरिए पेमेंट करने पर मिलने वाले रिवार्ड प्वाइंट में बदलाव है। नये साल की शुरुआत से HDFC बैंक अपने क्रेडिट कार्ड से पेमेंट पर मिलने वाले रिवॉर्ड प्वाइंट्स में बदवाल करेगा। ऐसे में ग्राहकों को सलाह दी गई है कि वे अपने क्रेडिट कार्ड में बचे सभी रिवॉर्ड प्वाइंट का भुगतान 31 दिसंबर 2022 से पहले ही कर लें। क्योंकि 1 जनवरी 2023 से नये नियमों के तहत रिवॉर्ड प्वाइंट की सुविधाएं दी जाएंगी।
CNG-PNG के कीमतों में चेंज
नये साल में 1 जनवरी से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बदलाव होने के संकेत हैं। वहीं CNG और रसोई में इस्तेमाल होने वाली PNG गैस की कीमतों में भी बदलाव हो सकता है। बीते एक साल के दौरान देश की राजधानी और उसके आसपास के इलाकों में CNG कीमतों में 70 फीसदी से ज्यादा का इजाफा हुआ है। वहीं अगस्त 2021 के बाद से अबतक PNG दरों में 10 बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
GST से जुड़े नियम बदलेंगे
GST ई-इन्वॉयसिंग और इलेक्ट्रॉनिक बिल से जुड़े नियमों में भी अहम बदलाव होंगे। सरकार ने GST की ई-इन्वॉयसिंग के लिए अनिवार्य सीमा को 20 करोड़ रुपये से घटाकर पांच करोड़ रुपए कर दी है। ऐसे में जिन व्यापारियों का टर्न ओवर पांच करोड़ रुपये या उससे ज्यादा है, उनके लिए अब इलेक्ट्रॉनिक बिल जनरेट करना जरूरी हो जायेगा।
बीमा प्रीमियम हो सकता है महंगा
नये साल से बीमा प्रीमियम महंगा हो सकता है। IRDAI वाहनों के इस्तेमाल और उनके रखरखाव के आधार पर बीमा प्रीमियम को लेकर नये नियमों पर मंथन कर रहा है। ऐसे में उन वाहन चालकों को झटका लगना तय है, जिन्हें 1 जनवरी 2013 के बाद अपनी कार का बीमा रिन्यू कराना है।
टीवी देखना सस्ता होगा
1 फरवरी 2023 से TRAI आपको सौगात देने जा रही है। दरअसल TRAI ने इसको लेकर नए आदेश जारी किए हैं। अब 19 रुपये से कम कीमत वाले चैनल बुके में शामिल होंगे और इसका सीधा फायदा केबल और डीटीएच ग्राहकों को मिलेगा।
इसे भी पढ़ें : वार्षिक राशिफल 2023 : मेष से मीन राशि वाले एक क्लिक में जानें कैसा बीतेगा पूरा साल
इसे भी पढ़ें : गोरी मेम देख फंस मत जाना मेरे भाई… देखें वीडियो












