Ranchi : नये साल में घूमने और मस्ती करने का प्लान किसी भी शहर के लोग बनाते हैं। अगर आप झारखंड के राजधानी रांची और इसके आसपास घूमना चाहते हैं तो एक बार जरूर यहां झांक लीजिए। रांची शहर के आसपास मंदिर, वाटर फॉल, पार्क, शानदार होटल, डैम के साथ-साथ कई शानदार प्राकृतिक जगहें हैं।
दशम फॉल
![]()
दशम फॉल तैमारा गांव के पास रांची-टाटा रोड पर मौजूद है। रांची शहर से 34 किमी की दूरी है। इसके रास्ते इतने शानदार हैं कि ऐसा महसूस होगा जैसे आप शहर ना जाने कितनी दूर आ गये हैं। झरने का मुख्य जल स्रोत जहां से निकलती है उस नदी को कचनी कहते हैं। 144 फीट की ऊंचाई से झरना गिरता है। इस गिरावट की अनूठी विशेषता यह है कि जब झरना देखा जाता है, तो 10 पानी की धाराएं भी गिरती दिखाई देती हैं।
जोन्हा फॉल

रांची-पुरुलिया राजमार्ग पर यह खूबसूरत फॉल है। रांची से इस फॉल की दूरी लगभग 45 किमी की है। गांव के नाम पर ही इसका नाम है जोन्हा जलप्रपात। । इसे गौतमधारा भी कहा जाता है, क्योंकि भगवान बुद्ध को समर्पित एक मंदिर है, जो इसके आसपास के क्षेत्र में है। यहां चट्टानों को नदी के फटे हुए गुरलिंग पानी में शामिल होने के लिए अपने प्राकृतिक ढाल के नीचे माना जाता है।
हुंडरू फॉल
![]()
इस फॉल पर भी पर्यटकों की संख्या काफी होती है। रांची शहर से इस फॉल की दूरी लगभग 56 किमी की है। रांची-पुरुलिया रोड पर स्थित इस फॉल का नजारा भी शानदार है। इस फॉल से सुवर्णरेखा नदी का पानी गिरता है। पानी 320 फीट की ऊंचाई से गिरती है जो राज्य के उच्चतम जलप्रपात मे से एक है।
रॉक गार्डन
![]()
रांची के अलबर्ट एक्का चौक से रॉक गार्डन की दूरी लगभग 4 किमी की है। परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए यह भी एक शानदार विकल्प के रूप में आपके सामने मौजूद है। यहां बच्चों के खेलने के लिए पार्क है, रेस्त्रां हैं जहां पूरे परिवार के साथ घूमते वक्त भूख लग जाए तो खाना खा सकते हैं। साथ कई तरह के आकर्षण हैं जिसमें कई शानदार चीजें शामिल हैं। यह पर्यटक स्थल के रूप में अपनी एक अलग पहचान रखता है।
टैगोर हिल

इतिहास और खूबसूरती को एक साथ पेश करती इस जगह का एतिहासिक महत्व है। अल्बर्ट एक्का चौक से इसकी दूरी लगभग तीन किलोमीटर की है। यह पहाड़ी समुद्र तल से 300 फीट की ऊंचाई पर मौजूद है। इस शहर की चोटी से पहाड़ और शहर दोनों दिखता है।
सूर्य मंदिर

अगर आप अपने दिन की शुरुआत ईश्वर के दर्शन से करना चाहते हैं और किसी शांत जगह की तलाश में हैं तो सूर्य मंदिर एक बेहतर विकल्प के तौर पर आपके सामने हैं। रांची-टाटा राजमार्ग पर शहर से इस जगह की दूरी लगभग 37 किलोमीटर की है। मंदिर का निर्माण विशिष्ट सूर्य मंदिर वास्तुकला में किया गया है। बेहद शांत और खूबसूरत जगह है।
पहाड़ी मंदिर

अगर आप भोले शंकर का आशीर्वाद लेना चाहते हैं और किसी ऊंचाई वाली जगह से पूरे शहर को निहारना चाहते हैं तो रांची का पहाड़ी मंदिर इसके लिए प्रचलित है। ईश्वर के दर्शन के साथ- साथ इस जगह की खूबसूरती भी अलग स्थान रखती है। पहाड़ी की ऊंचाई से पूरा शहर नजर आता है। इसकी ऊंचाई लगभग 2140 फीट की है।
नक्षत्र वन

रांची शहर में ही मौजूद नक्षत्र वन कई तरह के फूल और हरियाली के लिए प्रचलित है। यहां आपको दर्शन होंगे भगवान धनवंतरी के साथ ही कई तरह के पौधे औऱ उनके लाभ की जानकारी भी यहां आप पढ़ सकेंगे। पार्क के अंदर मौजूद तालाब इस जगह की खूबसूरती को और बढ़ा देता है।
पतरातू घाटी

अगर आपका रास्ता औऱ हरियाली पसंद हैं तो आपके लिए पतरातू डैम भी एक विकल्प के दौर पर मौजूद है।
बिरसा जूलॉजिकल पार्क

रांची से दूरी 26 किमी है. यह पार्क बाघ, शेर और हिरण सहित कई प्रकार की पशु प्रजातियों का घर है।
बायो डायवर्सिटी पार्क

यह रांची से 37 किलोमीटर दूर नामकुम में स्थित है।
हटिया डैम
रांची से 12 किलोमीटर दूर स्थित है।
गेतलसूद डैम
यह रांची से 23 किलोमीटर दूर अनगड़ा में स्थित है। यहां बोटिंग का भी मजा ले सकते हैं।
सीता फॉल

यह यह रांची 48 किलोमीटर की दूरी पर अनगड़ा स्थित है।
लापुंग साई मंदिर

मंदिर रांची से 50 किलोमीटर दूरी पर लापुंग में स्थित है। यहां पहुंचने का रास्ता भी बेहद शानदार प्रकृति से भरा है।
मैक्लुस्कीगंज

रांची से 60 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है इस जगह की पहचान दूसरे पर्यटन स्थलों से बिल्कुल अलग है। यहां आपको दूसरी जगहों से अलग ऊर्जा देगा।
तिरु फॉल
रांची के बुढ़मू में स्थित हैं, रांची से इसकी दूरी 57 किलोमीटर है। जंगलों के बीच यह फॉल घूमने के लिए शानदार जगहों में एक है।
घघारी धाम
यह रांची के लापुंग में स्थित है, रांची से इसकी दूरी 60 किलोमीटर है। इस जगह पर मंदिर भी है जो इसकी ख़ूबसूरती के महत्व को और बढ़ाता है।
देवड़ी मंदिर
यह मंदिर रांची टाटा हाईवे तमाड़ में स्थित है रांची से इसकी दूरी 60 किलोमीटर है। पर्यटक दूर- दूर से मंदिर में दर्शन के लिए आते हैं। इस मंदिर का विशेष महत्व है और इससे जुड़ी कई कहानियां भी प्रचलित हैं।
जगन्नाथ मंदिर

यह रांची के धुर्वा में स्थित है। इस मंदिर का भी ऐतिहासिक महत्व है। मंदिर की विशेषता और इससे जुड़ा इतिहास इस मंदिर के महत्व को और बढ़ा देता है।
इसे भी पढ़ें : बिहार शराब कांड : मास्टरमाइंड गिरफ्तार… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : #RishabhPant :”झपकी लगने से नहीं, गड्ढे बचाने में हुये पंत जख्मी”
इसे भी पढ़ें : Changes @ साल 2023 : स्टूडेंट्स से लेकर गृहणी तक पर पड़ेगा असर
इसे भी पढ़ें : Bihar News : साल के आखिरी दिन कई IPS इधर से उधर… देखें
इसे भी पढ़ें : वार्षिक राशिफल 2023 : मेष से मीन राशि वाले एक क्लिक में जानें कैसा बीतेगा पूरा साल













