Supreme court पहुंचे एक्‍टर सोनू सूद, जानें क्‍यों

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : लॉकडाउन के दौरान प्रवासी मजदूरों और कामगारों को सहायता पहुंचाकर सुर्खियों में आए सोनू सूद पिछले दिनों से BMC के निशाने पर हैं। एक दिन पहले बॉम्बे हाईकोर्ट ने BMC के पक्ष में फैसला सुनाया है। इसके बाद सोनू ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के खिलाफ उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है। अभी सुनवाई की तारीख तय नहीं है।

हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

उल्‍लेखनीय है कि एक दिन पहले बॉम्बे हाईकोर्ट से सोनू सूद को राहत नहीं मिली थी। कोर्ट ने एक्टर की उस अपील और याचिका को खारिज कर दिया है, जिसमें उन्होंने जुहू स्थित अपनी आवासीय इमारतमें कथित तौर पर अवैध निर्माण को लेकर BMC के नोटिस को चुनौती दी थी। इसके बाद ही सोनू ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल की।

इसे भी पढ़ें : भाई के बर्थडे पर Students को 25 लाख की स्कॉलरशिप देंगी सुशांत की Sister श्‍वेता

क्या है मामला

बता दें कि BMC ने पिछले साल अक्टूबर में सोनू सूद को नोटिस जारी किया था। BMC ने अपने नोटिस में आरोप लगाया था कि सूद ने छह मंजिला ‘शक्ति सागर‘ रिहायशी इमारत में ढांचागत बदलाव कर उसे होटल में तब्दील कर दिया।

BMCने बॉम्बे हाईकोर्ट में क्या कहा

BMC द्वारा हाई कोर्ट में दी गयी याचिका के‌ मुताबिक सोनू सूद ‘आदतन’ BMC के नियमों की उल्लंघन करते रहे हैं और कई बार अवैध निर्माण कार्य को ध्वस्त करने के बावजूद उसी जगह पर फिर से निर्माण कार्य करते रहे हैं।

इसे भी पढ़ें : ‘तांडव’ पर बढ़ा विवाद, Makers-Artists के खिलाफ रांची समेत 7 जगह FIR दर्ज

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में अड्डेबाजी और नशापान करने वालों को चेतावनी…

Ranchi : रांची की सड़कों पर अब बेवजह जमने...

खेलते-खेलते तालाब में डूबे तीन जिगरी दोस्त…

UP : यूपी के हमीरपुर के खंडेह गांव में...

नामकुम में दिनदहाड़े 12 लाख की बड़ी चोरी, दहशत में लोग…

Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के नामकुम इलाके में मंगलवार...

सिपाही भर्ती परीक्षा की तारीख बदली अब इस रोज होगा एग्जाम…

Bihar : बिहार पुलिस में नौकरी का सपना देख...

काजल से लेकर लिपस्टिक तक हो गई महंगी…

Kohramlive : महंगाई अब केवल रसोई तक सीमित नहीं...