spot_img

ऐसा गांव जहां लोग रिश्ता नहीं करना चाहते… देखें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh (Sunil Sahu) : नल है तो पानी नहीं, पोल है तो बिजली नहीं, स्कूल है तो टीचर नहीं, आगनबाड़ी और अस्पताल का दूर -दूर तक कोई ठिकाना नहीं। रात में कोई बीमार पड़ जाए तो उस परिवार पर आफत आ जाती है। खटिया पर पेशेंट को बोहकर मीलों पैदल ले जाया जाता है। गांव में न अस्पताल है, न एम्बुलेंस। सबसे ज्यादा कष्ट तब होता है जब किसी आंगन में बहू या बेटी को प्रसव पीड़ा शुरू होती है। गांव का रास्ता उतना ही ऊबड़ खाबड़ और गड़बड़ है। शासन प्रशासन के जिम्मेदार लोगों को बोलकर थक गये गांव का अबतक कुछ भी भला न हो सका।

डराते रहता है हाथी का तांडव

अब तो आलम यह है कि डर भय के साये में रतजग्गा करने को मजबूर है। रात के अंधेरे में जंगली हाथी का तांडव डराते रहता है। अब तक न जानें कितनों को हाथी मार चुका है। लहराते फसल को रौंद देता है, कई घरों को पूरी तरह से बर्बाद कर देता है। यह हाल है हजारीबाग के बड़कागांव पंचायत चेपा कलां के पंदनवा टांड़ गांव का। सबसे दुख तब होता है जब कान में सुनाई यह देता है जब कोई यहां अपना बेटा बेटी को ब्याहना नहीं चाहता है। वहीं इस बाबत बड़कागांव के प्रखंड विकास पदाधिकारी जितेंद्र कुमार पांडे ने कहा कि मेरे संज्ञान में यह मामला नहीं था मैं जल्द ही इस पर टीम बनाकर जो भी सुविधा मुहैया करा सकता हूं कराने की कोशिश करूंगा। सुनें क्या बोले गांववाले…

इसे भी पढ़ें : ट्रेन में साथ-साथ चलती रही डे*ड बॉडी, पैसेंजर्स को नहीं लगी भनक

इसे भी पढ़ें : एक्शन में दिखें सीएम हेमंत सोरेन, किसी को किया टर्मिनेट तो किसी को शोकॉज

इसे भी पढ़ें : बारात से पहले दूल्हे का अंत, ”मेल्विन” खोल गई राज, क्या बोलें SP देखें…

इसे भी पढ़ें : डीजे से खुला बीवी के अफेयर का राज, फिर जो हुआ… देखें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...